Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

दिल्ली-NCR में भारी बारिश, जलजमाव से कई जगह लगा जाम

हमें फॉलो करें दिल्ली-NCR में भारी बारिश, जलजमाव से कई जगह लगा जाम
, मंगलवार, 27 जुलाई 2021 (10:28 IST)
मुख्य बिंदु
  • दिल्ली-NCR में तेज बारिश से सड़कों पर भरा पानी 
  • जलजमाव से कई जगह लगा जाम
  • यातायात जाम होने से लोग परेशान
  • मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
नई दिल्ली। दिल्ली और NCR में मंगलवार सुबह हुई तेज बारिश से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली, वहीं सुबह ऑफिस जाने वाले लोगों को जलजमाव के कारण यातायात जाम की समस्या से रूबरू होना पड़ा।
 
एनसीआर में मंगलवार सुबह शुरू हुई बारिश से तापमान में गिरावट आई और लोगों को उमस वाली गर्मी से कुछ राहत मिली। कार्यालय जाने वालों लोगों को जगह-जगह जलजमाव के कारण जाम की समस्या का सामना करना पड़ा। बारिश होने से दिल्ली में तापमान घटकर 29 डिग्री सेल्सियस हो गया है।
 
तेज बारिश के कारण तिलक ब्रिज के नीचे पानी भरने से आईटीओ पर भीषण जाम लग गया। आलम यह था कि दुपहिया वाहनों को वहां से निकलने के लिए पानी में डूब कर जाना पड़ रहा था। धौलाकुंआ में जाम की स्थिति देखी गई। कई अन्य जगहों पर भी लोगों को सुबह जलजमाव का सामना करना पड़ा।
 
मौसम विभाग ने आज सुबह अगले दो घंटों के दौरान दिल्ली और एनसीआर में गरज के साथ हल्की और मध्यम बारिश जारी रहने का अलर्ट जारी किया है। विभाग ने अगले 3-4 दिनों तक दिल्ली-एनसीआर में मध्यम और तेज बारिश का अनुमान व्यक्त किया है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

CoronaVirus India Update : कोरोना मामलों में बड़ी गिरावट, 1 दिन में 29,689 नए मामले, 4 लाख से कम एक्टिव मरीज