Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

दिल्ली में हुई भारी बारिश, रातभर जारी रहने की संभावना

हमें फॉलो करें दिल्ली में हुई भारी बारिश, रातभर जारी रहने की संभावना
, गुरुवार, 5 जुलाई 2018 (23:45 IST)
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में आज शाम भारी बारिश हुई, इसके साथ ही मौसम विभाग ने रातभर बारिश जारी रहने का पूर्वानुमान जताया है। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि दोपहर के बाद 15.34 बजे शहर में तेज हवाएं चली , जिसकी रफ्तार 61 किलोमीटर प्रति घंटे थी और यह 15.36 बजे तक जारी रही। अधिकारी ने बताया कि सफदरजंग वेधशाला ने सुबह 8.30 बजे और शाम 5.30 बजे के बीच 34.2 मिलीमीटर बारिश दर्ज की। लोधी रोड और पालम इलाके में भी जमकर बारिश हुई। 
 
अधिकारी ने बताया कि दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम के औसत से एक डिग्री ऊपर है, जबकि न्यूनतम तापमान 28.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो समान्य से एक डिग्री अधिक है। आर्द्रता का स्तर 54 और 90 प्रतिशत के बीच रहा।

असम में बाढ़ की स्थिति बिगड़ी गुवाहाटी। असम में दो और जिलों में पानी घुस जाने के बाद आज राज्य में बाढ़ प्रभावित जिलों की संख्या बढ़कर सात हो गई तथा बाढ़ की स्थिति और बिगड़ गई। असम आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) ने अपनी रिपोर्ट में यह जानकारी दी है। 


 
एएसडीएमए के अनुसार सात जिलों - धेमाजी, लखीमपुर, बारपेटा, चिरांग, कोकराझार, माजुली और डिब्रूगढ़ में बाढ़ से 50,000 से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। सबसे अधिक प्रभावित लखीमपुर हुआ है जहां 26000 लोग बाढ़ की चपेट में हैं।

धेमाजी, लखीमपुर, बारपेटा, डिब्रूगढ और करीमगंज जिले कल बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित हुए। प्रभावित गांवों की संख्या 56 है। आज बाढ़ जनित घटना में किसी की मौत नहीं हुई। वैसे बाढ़ में अब तक 32 लोगों की जान जा चुकी है। एएसडीएमए के अनुसार 12 राजस्व क्षेत्रों में बाढ़ से कम से कम 82 गांव एवं करीब 500 हेक्टेयर क्षेत्र में खड़ी फसल तबाह हो गई है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

मंदसौर घटना : शिवराज बोले- 'नरपिशाचों' को फांसी की सजा दिलाने की कोशिश करेंगे