Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

हिमाचल प्रदेश में भारी बर्फबारी से लोग परेशान, पुलिस ने बचाई 43 पर्यटकों की जान

Advertiesment
हमें फॉलो करें Heavy snowfall
, बुधवार, 8 जनवरी 2020 (20:38 IST)
शिमला। हिमाचल प्रदेश में बुधवार को भारी बर्फबारी की वजह से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। सड़कों पर जमा बर्फ ने सैकड़ों रास्ते बंद कर दिए। पुलिस ने राज्य में 43 पर्यटकों की जान बचाई।
 
शिमला पुलिस ने शिमला, कोटी, नलदेहरा, छरबरा में भारी बर्फबारी के बीच 43 पर्यटकों को सुरक्षित बचा लिया। ताजा बर्फबारी की वजह से 588 सड़कें बंद कर दी गई। 2436 बिजली सपलाई लाइंस भी इस वजह से प्रभावित हुई। 8 जिलों में कई स्थानों पर 1 से 4 फीट तक बर्फ जम गई।
 
हिमाचल में हुई बर्फबारी से मैदानी इलाकों में ठंड और बढ़ेगी। इसका असर दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब और हरियाणा में भी होगा।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

KKR को IPL 2020 से पहले लगा बड़ा झटका, Chris Green पर लगा प्रतिबंध