Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

Delhi Airport पर 35 करोड़ की हेरोइन बरामद, तमिलनाडु के 2 तस्कर गिरफ्तार

हमें फॉलो करें Delhi Airport पर 35 करोड़ की हेरोइन बरामद, तमिलनाडु के 2 तस्कर गिरफ्तार

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

नई दिल्ली , बुधवार, 10 अप्रैल 2024 (18:26 IST)
Heroin worth Rs 35 crore recovered at Delhi airport : दिल्ली में सीमा शुल्क विभाग के अधिकारियों ने इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (IGI) हवाईअड्डे से 35 करोड़ रुपए मूल्य की हेरोइन बरामद कर इसकी तस्करी करने के आरोप में 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। जांच करने पर कुल 13 पैकेट मिले, जिनमें 5.04 किलोग्राम हेरोइन थी। दोनों आरोपी तमिलनाडु के रहने वाले हैं।
जांच करने पर कुल 13 पैकेट मिले, जिनमें 5.04 किलोग्राम हेरोइन थी : एक आधिकारिक बयान में बुधवार को यह जानकारी दी गई। सीमा शुल्क विभाग की ओर से जारी आधिकारिक बयान के मुताबिक 3 अप्रैल को बैंकाक से आने के बाद आरोपियों को पकड़ लिया गया। सीमा शुल्क विभाग ने एक बयान में कहा, बैंकाक से दिल्ली पहुंचने के बाद दोनों यात्रियों के सामान की जांच करने पर कुल 13 पैकेट मिले, जिनमें से 5.04 किलोग्राम हेरोइन बरामद की गई।
बरामद की गई हेरोइन की कीमत करीब 35 करोड़ रुपए बताई जा रही है। दोनों आरोपी तमिलनाडु के रहने वाले हैं। दोनों को गिरफ्तार कर उनके पास से मादक पदार्थ जब्त कर लिया गया है।(भाषा)
Edited By : Chetan Gour

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

नाना पटोले सड़क हादसे में बाल-बाल बचे, कहा- जान से मारने की साजिश