Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

आतंकवादी खतरे के मद्देनजर दिल्ली में हाई अलर्ट, सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

Advertiesment
हमें फॉलो करें आतंकवादी खतरे के मद्देनजर दिल्ली में हाई अलर्ट, सुरक्षा व्यवस्था कड़ी
, शनिवार, 14 अगस्त 2021 (08:16 IST)
नई दिल्ली। 75वें स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त के पूर्व आतंकवादी हमले के मद्देनजर दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। खुफिया विभाग को खालिस्तानी समर्थकों द्वारा गड़बड़ी किए जाने के संकेत मिले हैं।

 
खुफिया सूत्रों को खबर मिली है कि खालिस्तानी समर्थक दिल्ली व पंजाब में ऐतिहासिक इमारतों समेत अन्य जगहों पर खालिस्तानी झंडा फहरा सकते हैं या फिर कोई और गड़बड़ी फैला सकते हैं। इसे लेकर तलाशी अभियान तेज कर दिया गया है। खुफिया विभाग ने शुक्रवार सुबह इनपुट खालिस्तानी इनपुट के बारे में जानकारी ली है। लोगों से भी सावधानी बरतने की अपील की गई।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

अफगानिस्तान में तालिबान की जीत को रोकना क्या अब नामुमकिन है?