Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

मुंबई से अहमदाबाद के बीच हाईस्पीड रेल, जापान से खरीदी जाएंगी 24 बुलेट ट्रेन

Advertiesment
हमें फॉलो करें High Speed Rail
, शनिवार, 29 जून 2019 (12:03 IST)
नई दिल्ली। सरकार ने शुक्रवार को कहा कि मुंबई-अहमदाबाद हाईस्पीड रेल परियोजना के लिए जापान से 24 बुलेट ट्रेनें खरीदने की रेल मंत्रालय की योजना है।
 
रेलमंत्री पीयूष गोयल ने शुक्रवार को राज्यसभा में एक सवाल के लिखित जवाब में बताया कि राष्ट्रीय हाईस्पीड रेल कार्पोरेशन लि. और जापानी पक्ष के बीच हस्ताक्षरित समझौता ज्ञापन के अनुसार 'मेक इन इंडिया' को बढ़ावा देने के उद्देश्य से खरीदी जाने वाली 24 रेलगाड़ियों में से 6 को भारत में असेंबल करने की योजना है।
 
उन्होंने बताया कि इस परियोजना की कुल अनुमानित लागत 1.08 लाख करोड़ रुपए है। इसमें से 81 प्रतिशत लागत का वित्तपोषण जापान इंटरनेशनल को-ऑपरेशन एजेंसी (जीका) के माध्यम से किया जाएगा। इस काम को 2023 में पूरा करने का लक्ष्य है।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

छत्तीसगढ़ में भूपेश कैबिनेट का पहला विस्तार आज, विधायक अमरजीत भगत लेंगे मंत्री पद की शपथ