Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

Rain In Delhi: पिछले 46 साल में सबसे अधिक बारिश, रिकॉर्ड तोड़ने का सिलसिला लगातार जारी

Advertiesment
हमें फॉलो करें Rain In Delhi: पिछले 46 साल में सबसे अधिक बारिश, रिकॉर्ड तोड़ने का सिलसिला लगातार जारी
, शनिवार, 11 सितम्बर 2021 (21:32 IST)
नई दिल्ली। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शनिवार को बताया कि इस साल मानसून के अत्यधिक असामान्य मौसम में दिल्ली में अभी तक 1,136.6 मिलीमीटर बारिश हुई, जो 46 वर्ष में सबसे अधिक तथा पिछले साल दर्ज की गई बारिश से लगभग दोगुनी है। ये आंकड़े और भी बदल सकते हैं, क्योंकि शहर में और भी बारिश का अनुमान है।

 
आईएमडी के एक अधिकारी ने कहा कि सफदरजंग वेधशाला ने 1975 के मानसून के मौसम में 1,150 मिलीमीटर बारिश दर्ज की थी। इस साल बारिश पहले ही 1,100 के आंकड़े को पार कर गई है और मानसून का मौसम अभी खत्म नहीं हुआ है। आईएमडी के अनुसार सामान्य तौर पर दिल्ली में मानसून के मौसम के दौरान 653.6 मिमी बारिश दर्ज की जाती है। मानसून का मौसम शुरू होने पर 1जून से 11 सितंबर तक शहर में सामान्य तौर पर 590.2 मिमी बारिश होती है। मानसून 25 सितंबर तक दिल्ली से चला जाता है।

 
अधिकारी ने बताया कि अगले 2 दिनों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। 17-18 सितंबर के आसपास बारिश आने का अनुमान है। साल 2003 में राष्ट्रीय राजधानी में 1,050 मिमी बारिश हुई थी। दिल्ली में 2011, 2012, 2013, 2014 और 2015 में मानसून के मौसम के दौरान क्रमश: 636 मिमी, 544 मिमी, 876 मिमी, 370.8 मिमी और 505.5 मिमी बारिश हुई। आईएमडी के आंकड़ों के अनुसार, 2016 में 524.7 मिमी, 2017 में 641.3 मिमी, 2018 में 762.6 मिमी, 2019 में 404.3 मिमी और 2020 में 576.5 मिमी बारिश दर्ज की गई।
 
मौसम विभाग के मुताबिक सितंबर में दिल्ली में प्रचुर मात्रा में बारिश हुई। शनिवार तक इस महीने में 383.4 मिमी बारिश दर्ज की गई है, जो गत 77 साल में सबसे अधिक है। इस साल सितंबर में हुई बारिश पिछले साल की तुलना के विपरीत रही। पिछले साल सितंबर में शहर में 129.8 मिमी के मुकाबले महज 20.9 मिमी बारिश दर्ज की गई थी।

 
दिल्ली में इस महीने की शुरुआत में लगातार 2 दिन 100 मिमी से अधिक बारिश दर्ज की गई। 1 सितंबर को 112.1 मिमी और 2 सितंबर को 117.7 मिमी बारिश दर्ज की गई। शनिवार को शहर में 94.7 मिमी बारिश दर्ज की गई। दिल्ली में मानसून के 19 साल में सबसे देर से 13 जुलाई को दस्तक देने के बावजूद राजधानी में उस महीने 16 दिन बारिश दर्ज की गई थी, जो पिछले 4 वर्षों में सबसे अधिक है।
 
दिल्ली में बारिश के दिनों में 507.1 मिमी बारिश हुई, जो औसत 210.6 मिमी के मुकाबले तकरीबन 141 प्रतिशत अधिक है। जुलाई 2003 के बाद से यह महीने में हुई सबसे अधिक बारिश है। यह दिल्ली में किसी 1 महीने में सबसे अधिक बारिश का दूसरा रिकॉर्ड है। शहर में अगस्त में महज 10 दिन बारिश हुई थी, जो 7 वर्षों में सबसे कम है और कुल मिलाकर 214.5 मिमी. बारिश हुई, जो 247 मिमी की औसत बारिश से कम है। पिछले साल अगस्त से दिल्ली में हर महीने मौसम का नया रिकॉर्ड बन रहा है।(भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

इंदिरा गांधी के खिलाफ इलाहाबाद हाई कोर्ट के फैसले की CJI ने की तारीफ