Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

असम को धमकाने की आपकी हिम्मत कैसे हुई, ममता के बयान पर बोले CM हिमंत

हमें फॉलो करें असम को धमकाने की आपकी हिम्मत कैसे हुई, ममता के बयान पर बोले CM हिमंत

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

गुवाहाटी , गुरुवार, 29 अगस्त 2024 (00:20 IST)
असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने उनके राज्य में अशांति की कथित धमकी देने के लिए बुधवार को पश्चिम बंगाल की अपनी समकक्ष ममता बनर्जी पर निशाना साधा। उन्होंने दावा किया कि ममता बनर्जी अपनी असफलताओं को छिपाने के लिए जनता को भड़काने की कोशिश कर रही हैं।
 
शर्मा ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता के भाषण की 46 सेकंड की वीडियो क्लिप साझा करते हुए लिखा, ‘‘दीदी, आपकी हिम्मत कैसे हुई असम को धमकाने की? हमें लाल आंखें मत दिखाइए। आपकी असफलता की राजनीति से भारत को जलाने की कोशिश भी मत कीजिए। आपको विभाजनकारी भाषा बोलना शोभा नहीं देता।’’
वीडियो क्लिप में, ममता बनर्जी जोर दे रही हैं कि हालांकि बांग्लादेश और उनके राज्य की भाषा और संस्कृति एक ही है लेकिन दोनों अलग-अलग देश हैं और पश्चिम बंगाल भारत का हिस्सा है।
उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की पार्टी (भाजपा) पश्चिम बंगाल में स्थिति को खराब करने की कोशिश कर रही है। तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ने कहा, "अगर बंगाल में आग लगाई गई, तो असम, पूर्वोत्तर, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, ओडिशा और दिल्ली भी प्रभावित होंगे।"  ममता अपनी पार्टी की छात्र इकाई तृणमूल छात्र परिषद के स्थापना दिवस पर बुधवार को एक सभा को संबोधित कर रही थीं।

क्या कहा था ममता बनर्जी ने  : वीडियो क्लिप में, ममता बनर्जी जोर दे रही हैं कि हालांकि बांग्लादेश और उनके राज्य की भाषा और संस्कृति एक ही है, लेकिन दोनों अलग-अलग देश हैं और पश्चिम बंगाल भारत का हिस्सा हैं।
ममता अपनी पार्टी की छात्र इकाई तृणमूल छात्र परिषद के स्थापना दिवस पर बुधवार को एक सभा को संबोधित कर रही थीं।
उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की पार्टी (भाजपा) पश्चिम बंगाल में स्थिति को खराब करने की कोशिश कर रही है। तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ने कहा कि अगर बंगाल में आग लगाई गई, तो असम, पूर्वोत्तर, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, ओडिशा और दिल्ली भी प्रभावित होंगे। मोदी बाबू अपनी पार्टी का इस्तेमाल यहां आग लगाने के लिए कर रहे हैं। हम आपकी कुर्सी गिरा देंगे। इनपुट भाषा 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

शिवाजी की प्रतिमा गिरने के लिए अजित पवार ने लोगों से मांगी माफी