Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

नक्सलवाद के खिलाफ गृहमंत्री शाह ने दोहराया संकल्‍प, बोले- मार्च 2026 तक नक्सलियों का कर देंगे खात्मा

Advertiesment
हमें फॉलो करें Amit Shah

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

नई दिल्ली , रविवार, 9 फ़रवरी 2025 (17:55 IST)
Home Minister Amit Shah News : केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने रविवार को कहा कि 31 मार्च 2026 तक नक्सलियों का खात्मा कर दिया जाएगा और देश के किसी भी नागरिक को इसके कारण अपनी जान नहीं गंवानी पड़ेगी। छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों द्वारा 31 नक्सलियों को मार गिराने के बाद शाह ने यह बात कही। उन्होंने कहा, मानवता विरोधी नक्सलवाद को समाप्त करने में आज हमने अपने दो बहादुर जवानों को खोया है। यह देश इन वीरों का सदा ऋणी रहेगा। शहीद जवानों के परिजनों के प्रति भावपूर्ण संवेदनाएं व्यक्त करता हूं।
उन्होंने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, नक्सल मुक्त भारत बनाने की दिशा में सुरक्षाबलों ने छत्तीसगढ़ के बीजापुर में बड़ी सफलता हासिल की है। इस ऑपरेशन में 31 नक्सलियों को ढेर करने के साथ ही भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक सामग्री भी बरामद की गई है।
उन्होंने कहा, मानवता विरोधी नक्सलवाद को समाप्त करने में आज हमने अपने दो बहादुर जवानों को खोया है। यह देश इन वीरों का सदा ऋणी रहेगा। शहीद जवानों के परिजनों के प्रति भावपूर्ण संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। साथ ही पुनः यह संकल्प दोहराता हूं कि 31 मार्च 2026 से पहले हम देश से नक्सलवाद को जड़ से समाप्त कर देंगे, ताकि देश के किसी भी नागरिक को इसके कारण अपनी जान न गंवानी पड़े।(भाषा)
Edited By : Chetan Gour

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

उत्तराखंड : मेडल सेरेमनी में मौली रोबोट का जलवा, राष्ट्रीय खेलों में विजेताओं के लिए नया प्रयोग, CM धामी के निर्देश पर तकनीकी पहल