Publish Date: Tue, 29 Nov 2016 (19:02 IST)
Updated Date: Tue, 29 Nov 2016 (23:15 IST)
मुंबई। विदेशों में हनीमून मनाने वाले भारतीयों की संख्या में इजाफा हुआ है। साथ ही एक रिपोर्ट में यह बात निकलकर सामने आई है कि इस सीजन में हनीमून के लिए लोगों ने सेशेल्स और मैक्सिको का कैनकन शहर को लेकर सबसे अधिक उत्सुकता दिखाई।
होटल्स.कॉम ने एक रिपोर्ट में कहा कि हनीमून किसी की भी जिंदगी का बहुत अहम और प्रत्याशित समय होता है। समय में दंपति इंटरनेट पर विभिन्न हनीमून गंतव्यों के बारे में जानकारी हासिल करते हैं। इस क्रम में यह बात सामने आई है कि भारतीय सबसे अधिक सेशेल्स और कैनकन को लेकर दिलचस्पी दिखा रहे हैं।
अक्टूबर 2018 में होटल्स.कॉम पर किए गए सर्च पर आधारित रिपोर्ट में कहा गया है कि सेशेल्स के बारे में जानकारी की उत्सुकता दिखाने वालों की संख्या में 68 फीसदी जबकि कैनकन के बारे में दिलचस्पी दिखाने वालों की संख्या में 59 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई है। इसके अलावा सर्च किए जाने वाले पांच शीर्ष स्थानों में मालदीव और इंडोनेशिया के बाली शामिल हैं, वहीं सेंटोरिनी के बारे में 20 प्रतिशत लोगों ने सर्च किया। (भाषा)