Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

बिहार में भीषण सड़क हादसा, ट्रक, जीप और मोटरसाइकल की टक्कर में 9 लोगों की मौत

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जताया दु:ख

हमें फॉलो करें बिहार में भीषण सड़क हादसा, ट्रक, जीप और मोटरसाइकल की टक्कर में 9 लोगों की मौत

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, रविवार, 25 फ़रवरी 2024 (23:38 IST)
बिहार के कैमूर जिले में रविवार को एक ट्रक, जीप और मोटरसाइकिल के बीच टक्कर में दो महिलाओं सहित कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। यह घटना मोहनिया थाना क्षेत्र के देवकली गांव के पास जीटी रोड पर हुई। मुख्‍यमंत्री ने घटना पर दु:ख जताया। 
 
मोहनिया के पुलिस उपाधीक्षक दिलीप कुमार ने कहा कि प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यह दुर्घटना उस दौरान हुई जब दो महिलाओं सहित आठ लोगों को ले जा रही एक जीप ने उसी दिशा में जा रही एक मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। ऐसा लगता है कि जीप के चालक ने नियंत्रण खो दिया था जिससे यह दुर्घटना हो गई।
 
कुमार ने कहा कि 'दोनों वाहन टक्कर के बाद सड़क के दूसरी ओर चले गए जहां एक तेज रफ्तार ट्रक उनसे टकरा गया। इस दुर्घटना में मोटरसाइकिल सवार समेत सभी नौ लोगों की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक फरार हो गया।
 
उन्होंने कहा कि ट्रक को जब्त कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है। वहीं, अभी तक मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है।
प्रारंभिक जांच से सामने आया है कि इस दुर्घटना में किसी अन्य व्यक्ति को चोट नहीं आई है।
ALSO READ: CM अरविंद केजरीवाल ने की नोबेल पुरस्कार की मांग, जानें इसके पीछे क्या बताया कारण
बिहार के मुख्यमंत्री कार्यालय ने इस बीच रविवार देर रात जारी एक बयान में कहा, "कैमूर के मोहनिया के पास सड़क दुर्घटना पर मुख्यमंत्री ने दुख व्यक्त किया और शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।"
बयान के अनुसार, मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों को घायलों को सभी आवश्यक चिकित्सा सहायता प्रदान करने का निर्देश दिया। जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। (भाषा) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

हरियाणा में INLD के प्रदेश अध्यक्ष नफे सिंह राठी की गोली मारकर हत्या, CIA और STF करेगी जांच