Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

ओडिशा और केरल में गर्म हवा का प्रकोप

हमें फॉलो करें ओडिशा और केरल में गर्म हवा का प्रकोप
पुणे , शनिवार, 30 अप्रैल 2016 (19:57 IST)
पुणे। ओडिशा और केरल के कुछ हिस्सों में गर्म हवा का प्रकोप रहा, जबकि गांगेय पश्चिम बंगाल और बिहार के कुछ भागों में दिन का तापमान सामान्य से बहुत अधिक रहा।
 
इसके अलावा असम, मेघालय, झारखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश, पश्चिमी राजस्थान, गुजरात, कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र, विदर्भ, तटीय आंध्रप्रदेश, तेलंगाना और रायलसीमा के हिस्सों तथा गांगेय पश्चिम बंगाल, ओडिशा और केरल के शेष हिस्सों में तापमान सामान्य से काफी अधिक रहा।
 
देश के मैदानी इलाके गांगेय पश्चिम बंगाल के बांकुरा में सबसे अधिक तापमान 45.1 डिग्री दर्ज किया गया। असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और तटीय ओडिशा के कुछ हिस्सों में बारिश के साथ ही ओले गिरने की संभावना है।
 
गांगेय पश्चिम बंगाल और बिहार में लू चल सकती है और बिहार, आंतरिक ओडिशा, झारखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश, पश्चिमी राजस्थान, तेलंगाना और केरल के कुछ हिस्सों में अगले 24 घंटे में तेज गर्मी पड़ सकती है।
 
अरुणाचल प्रदेश के अधिकतर हिस्सों तथा असम, मेघालय, छत्तीसगढ़, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल के पर्वतीय क्षेत्र, सिक्किम, ओडिशा, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु, तटीय और दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक और केरल के कुछ हिस्सों में बारिश हुई या गरज के साथ छीटें पड़े।
 
गांगेय पश्चिम बंगाल, बिहार, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, राजस्थान, पश्चिमी मध्य प्रदेश, गुजरात राज्य, कोंकण, गोवा और रायलसीमा में मौसम शुष्क रहा। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

भ्रष्टाचार की शिकायतें सुन स्तब्ध रह गईं हेमा मालिनी