Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

दिल्ली में मौसम की सबसे गर्म सुबह, पारा 23.7 डिग्री सेल्सियस

Advertiesment
हमें फॉलो करें Hottest morning in Delhi
नई दिल्ली , गुरुवार, 30 मार्च 2017 (11:53 IST)
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में गुरुवार की सुबह बीते 5 वर्षों में सबसे गर्म रही। गुरुवार सुबह का तापमान 23.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
 
मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि न्यूनतम तापमान सामान्य से 6 डिग्री अधिक 23.7 डिग्री सेल्सियस रहा, जो इस मौसम में बीते 5 वर्षों में सर्वाधिक है। सुबह 8.30 बजे आर्द्रता का स्तर 58 फीसदी दर्ज किया गया।
 
बीते 1 हफ्ते से सुबह का न्यूनतम तापमान 20 डिग्री को पार कर रहा है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक गुरुवार को दिन में बादल छाए रह सकते हैं और अधिकतम तापमान 38 डिग्री के आसपास बना रह सकता है। बुधवार को न्यूनतम तापमान 23.1 डिग्री तथा अधिकतम तापमान 38.2 डिग्री दर्ज किया गया था। (भाषा)
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

तिल का बना ताड़, कोहली नाराज...