Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

एएन 32 विमान की जानकारी देने पर 5 लाख रुपए देने की घोषणा

हमें फॉलो करें एएन 32 विमान की जानकारी देने पर 5 लाख रुपए देने की घोषणा
, रविवार, 9 जून 2019 (00:19 IST)
ईटानगर। भारतीय वायुसेना (आईएएफ) ने अरुणाचल प्रदेश में 6 दिन पहले लापता हुए अपने परिवहन विमान एएन-32 की तलाश के दौरान घोषणा की है कि अगर कोई व्यक्ति या समूह इस विमान के संबंध में विश्वसनीय जानकारी देता है तो उसे 5 लाख रुपए का इनाम दिया जाएगा।
 
गुवाहाटी स्थित रक्षा पीआरओ लेफ्टिनेंट कर्नल पी खोंगसाई ने शनिवार को एक बयान में कहा कि विमान के संबंध में जानकारी देने वाले व्यक्ति या समूह लैंडलाइन नंबर- 0378-3222164 और मोबाइल नंबर : 9436499477 / 9402077267 / 9402132477 पर वायुसेना से संपर्क कर सकते हैं।
 
उन्होंने कहा कि वायुसेना विमान का पता लगाने के लिए अपने सभी साधनों का इस्तेमाल कर रही है और सेना, अरुणाचल प्रदेश सिविल अधिकारियों और अन्य राष्ट्रीय एजेंसियों की मदद ले रही है।
 
गौरतलब है कि एएन-32 विमान ने गत सोमवार को दिन में 12 बजकर 25 मिनट पर जोरहाट से अरुणाचल प्रदेश के पश्चिमी सियांग जिले स्थित मेचुका एडवांस लैंडिंग ग्राउंड के लिए उड़ान भरी थी। दिन में 1 बजे इस विमान का नियंत्रण कक्ष से संपर्क टूट गया। विमान में वायुसेना के 13 जवान और अधिकारी सवार थे। 
(representation Image)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Weather Updates : मप्र में प्रचंड गर्मी और भीषण लू से राहत नहीं, खरगोन में 47 डिग्री तापमान