Publish Date: Fri, 05 Feb 2021 (10:54 IST)
Updated Date: Fri, 05 Feb 2021 (10:58 IST)
नई दिल्ली। पश्चिमी हिमालय से बहकर आई बर्फीली हवाओं के कारण शुक्रवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान गिरकर 6.8 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने यह जानकारी दी। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के चलते शहर में गुरुवार को 2.1 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।
विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि पहाड़ों से मैदानी इलाकों की तरफ ठंडी और शुष्क हवाएं बहनी शुरू हो गई हैं जिससे न्यूनतम तापमान में गिरावट आई है। सफदरजंग वेधशाला में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गुरुवार को अधिकतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस था। (भाषा)