Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

मुंबई में मूसलधार बारिश का अनुमान, IMD ने जारी किया 'Orange Alert'

Advertiesment
हमें फॉलो करें मुंबई में मूसलधार बारिश का अनुमान, IMD ने जारी किया 'Orange Alert'
, गुरुवार, 2 जुलाई 2020 (21:23 IST)
मुंबई। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (Indian Meteorological Department) ने गुरुवार को मुंबई और आसपास के तटवर्ती क्षेत्रों में मूसलधार बारिश का अनुमान लगाते हुए अगले 2 दिन के लिए ऑरेंज अलर्ट (Orange Alert) जारी किया है। ऑरेंज अलर्ट का मतलब है कि प्रशासन बेहद खराब मौसम के कारण उत्पन्न परिस्थितियों से निपटने की तैयारी कर ले।
 
मौसम विभाग मुंबई की वरिष्ठ निदेशक शुभांगी भटे ने बताया कि रत्नागिरी जिले में शुक्रवार को अत्यधिक भारी वर्षा होने और शनिवार को रायगढ़ में ऐसी ही बारिश होने का अनुमान है। गौरतलब है कि रत्नागिरी जिले में पिछले महीने आए चक्रवाती तूफान निसर्ग से भी काफी नुकसान हुआ था।
 
उन्होंने बताया कि मुंबई के कुछ इलाकों में भारी से अत्यधिक भारी वर्षा होने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार, 24 घंटे में 64.5 मिलीमीटर से 115.5 मिलीमीटर के बीच हुई वर्षा को भारी और 115.5 मिलीमीटर से 204.5 मिलीमीटर के बीच हुई बारिश को अत्यधिक भारी वर्षा माना जाता है।
webdunia
मौसम विभाग के एक अन्य अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार और शनिवार के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। प्रशासन और लोगों से सतर्क रहने को कहा गया है। इस बीच मौसम विभाग की ओर से जारी अलर्ट के मद्देनजर मुंबई पुलिस ने लोगों से अनुरोध किया है कि वे घरों से बाहर ना निकलें।
 
शहर पुलिस ने ट्वीट किया है, ‘अत्यधिक बारिश का अलर्ट। मौसम विभाग ने मुंबई में शुक्रवार और शनिवार को कई जगहों पर भारी से अत्यधिक भारी वर्षा का अनुमान जताया है। सभी लोगों को घर के भीतर रहने, अकारण बाहर नहीं निकलने और जरूरी एहतियात बरतने की सलाह दी जाती है।’ (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

रियायंस जियो का देशी वीडियो कांफ्रेंसिंग ऐप 'Jiomeet' अब सबके लिए हुआ ओपन