Festival Posters

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

Severe rainfall alert : दिल्ली में कल बारिश का अनुमान, देश में किन राज्यों में पहुंचा मानसून, IMD ने दी जानकारी

Advertiesment
हमें फॉलो करें Rain warning

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

नई दिल्ली , सोमवार, 23 जून 2025 (22:16 IST)
मानसून लगभग पूरे उत्तर भारत में आ चुका है। भारतीय मौसम विभाग (IMD)के मुताबिक अगले 2 दिनों में पश्चिमी उत्तरप्रदेश के बचे हुए हिस्सों, हिमाचल प्रदेश और जम्मू तक भी मानसून पहुंच जाएगा। रविवार तक मानसून  हिमाचल प्रदेश और जम्मू के अधिकांश हिस्सों, पूरे लद्दाख और कश्मीर, और पंजाब के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ा जबकि उत्तर-पश्चिमी राज्यों हरियाणा और दिल्ली को छोड़ दिया। मानसून की उत्तरी सीमा अब जयपुर, आगरा, रामपुर, देहरादून, शिमला, पठानकोट और जम्मू के माध्यम से गुजर रही है। अगले हफ्ते में देश के कई हिस्सों में मानसून पहुंच सकता है। 
 
इसके बाद यह गुजरात और कच्छ के दक्षिणी हिस्सों, महाराष्ट्र के बाकी हिस्सों, दक्षिण मध्य प्रदेश, ओडिशा के बाकी हिस्सों, और 20 जून तक उत्तर छत्तीसगढ़, झारखंड और बिहार के अधिकांश हिस्सों की तरफ बढ़ जाता है। इसके बाद मानसून उत्तर और पश्चिम की ओर आगे बढ़ता है। फिर यह 30 जून तक गुजरात और कच्छ, मध्य प्रदेश, उत्तरप्रदेश, उत्तराखंड, लद्दाख, जम्मू और कश्मीर, पंजाब और हरियाणा, दिल्ली और पूर्वी राजस्थान के अधिकांश हिस्सों को कवर करता है। यह 8 जुलाई तक उत्तर-पश्चिम भारत के शेष क्षेत्रों में पहुंचता है।
 
दिल्ली में मंगलवार को दे सकता है दस्तक
दिल्ली में मानसून अपने सामान्य आगमन से कुछ दिन पहले, मंगलवार को दस्तक दे सकता है। मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कल पूरे दिन के लिए वर्षा और गरज के साथ बारिश होने का ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है। आईएमडी ने कहा है कि राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली के अधिकतर भागों में मानसून के आगे बढ़ने के लिए मौसम की स्थितियां अनुकूल हैं।
इसी तरह निजी मौसम पूर्वानुमान एजेंसी ‘स्काइमेट’ ने कहा कि दिल्ली में मानसून मंगलवार को दस्तक दे सकता है। इसने ‘एक्स’ पर कहा, “दिल्ली में 24 जून तक मानसून के आने की संभावना है। उमस, पूर्वी हवाएं चलने और पारे में गिरावट के आसार हैं। आज हल्की बारिश हो सकती है, उसके बाद कल और सप्ताह के कुछ अन्य दिन भी भारी बारिश का अनुमान है।” आमतौर पर दक्षिण-पश्चिम मानसून 30 जून के आसपास दिल्ली पहुंचता है।
 
अगर मानसून पूर्वानुमान के तहत 24 जून को दिल्ली पहुंचता है तो 2013 के बाद इसका सबसे जल्दी आगमन होगा। वर्ष 2013 में मानसून 16 जून को दिल्ली पहुंच गया था। पिछले साल मानसून 28 जून, 2023 में 25 जून, 2022 में 30 जून और 2021 में 13 जुलाई को दिल्ली पहुंचा था।
 
आईएमडी ने अगले कुछ दिनों में आसमान में आमतौर पर बादल छाए रहने तथा हल्की से मध्यम वर्षा, गरज के साथ बारिश होने और बिजली कड़कने का अनुमान व्यक्त किया है। इस महीने में अब तक दिल्ली में तीन दिन बारिश हुई है। आईएमडी के आंकड़ों के अनुसार, शहर में अब तक 89 मिमी बारिश दर्ज की गई है।
पिछले वर्ष जून में राजधानी में 243.4 मिमी वर्षा हुई थी, जबकि इस माह सामान्य बारिश 74.1 मिमी है। मानसून 28 जून 2024 को दिल्ली में पहुंचा, जिसके कारण दिन के शुरुआती घंटों में गरज के साथ भारी से लेकर अत्यंत भारी वर्षा हुई। आईएमडी के आंकड़ों के अनुसार, उस दिन अकेले सफदरजंग स्थित शहर के प्राथमिक मौसम केंद्र ने 228.1 मिमी बारिश दर्ज की थी। इनपुट भाषा  Edited by : Sudhir Sharma

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Tata Harrier EV के सभी RWD वेरिएंट्स की कीमतों का खुलासा, Base To Top वेरिएंट किस कीमत में मिलेगा