Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

IMD ने कहा, देश में आज लू की स्थिति नहीं, नौगांग में तापमान 42.8 डिग्री से. दर्ज

हमें फॉलो करें IMD ने कहा, देश में आज लू की स्थिति नहीं, नौगांग में तापमान 42.8 डिग्री से. दर्ज
, गुरुवार, 15 अप्रैल 2021 (15:14 IST)
नई दिल्ली। देश के कई हिस्सों में तापमान 40 डिग्री से अधिक दर्ज किए जाने के बाद भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा है कि गुरुवार को लू की स्थिति नहीं होगी। आईएमडी ने कहा कि गुजरात और हरियाणा के छिटपुट हिस्सों में 14 अप्रैल को लू की स्थिति दिखी थी। मौसम विभाग ने बताया कि देश में 15 अप्रैल को लू की स्थिति नहीं रहेगी।

विभाग ने कहा कि उत्तरप्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिम बंगाल में कुछ स्थानों समेत अन्य जगहों पर 40 डिग्री से अधिक तापमान दर्ज किया गया। आईएमडी ने कहा कि पूर्वी एवं पश्चिमी उत्तरप्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, पश्चिम बंगाल और पश्चिमी राजस्थान, मध्यप्रदेश, बिहार, गुजरात में कुछ स्थानों तथा छत्तीसगढ़, विदर्भ, ओडिशा, झारखंड एवं मराठवाड़ा में छिटपुट जगहों पर तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया। देश में सबसे अधिक तापमान नौगांग (पूर्वी उत्तरप्रदेश) में 42.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Wisden Almanac: कोहली बीते दशक के सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर, तेंदुलकर और कपिल को भी सम्मान