Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

weather prediction : अंडमान सागर पर बना चक्रवाती परिसंचरण, क्या होगा असर?

हमें फॉलो करें weather prediction : अंडमान सागर पर बना चक्रवाती परिसंचरण, क्या होगा असर?

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, रविवार, 20 अक्टूबर 2024 (10:35 IST)
weather prediction : भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, अंडमान सागर के ऊपर एक चक्रवाती परिसंचरण का क्षेत्र बन गया है और सोमवार तक इसके कम दबाव वाले क्षेत्र में तब्दील होने की आशंका है। इसका असर अगले सप्ताह उत्तरी आंध्र प्रदेश, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश के तटीय क्षेत्रों पर पड़ सकता है।
 
आईएमडी ने एक बुलेटिन में कहा कि चक्रवाती परिसंचरण का क्षेत्र मध्य अंडमान सागर के ऊपर बना हुआ है। इसके प्रभाव से 21 अक्टूबर के आसपास बंगाल की खाड़ी और उत्तरी अंडमान सागर के ऊपर एक निम्न दबाव वाला क्षेत्र बनने की आशंका है। इसके बाद उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़कर 23 अक्टूबर के आसपास इसके एक अवदाब में तब्दील हो जाने की आशंका है।
 
आईएमडी के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्रा ने कहा कि निम्न दबाव का क्षेत्र बनने के बाद ही स्पष्ट तस्वीर सामने आएगी। उन्होंने कहा कि आईएमडी ने इस बारे में कोई पूर्वानुमान नहीं लगाया है कि यह प्रणाली चक्रवाती तूफान में बदलेगी या नहीं।
 
महापात्रा ने कहा कि 22 से 25 अक्टूबर तक समुद्र की स्थिति खराब रहने की आशंका है। ओडिशा के तटीय क्षेत्र में 23-25 ​​अक्टूबर तक भारी बारिश होने की संभावना है। उन्होंने मछुआरों को 21 अक्टूबर तक तट पर लौटने का सुझाव दिया।
 
आईएमडी के पूर्वानुमान में कहा गया है कि रविवार को दक्षिणी ओडिशा, उत्तरी तटीय ओडिशा के जिलों में एक या दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।
Edited by : Nrapendra Gupta 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

करवा चौथ पर वाराणसी दौरे पर पीएम मोदी, देंगे 6100 की सौगात