Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

इमरान के गुणगान करने पर BjP ने सिद्धू को लगाई लताड़

हमें फॉलो करें इमरान के गुणगान करने पर BjP ने सिद्धू को लगाई लताड़
, रविवार, 10 नवंबर 2019 (17:22 IST)
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) ने कांग्रेस (Congress) के विधायक नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) के पाकिस्तान में आचरण और बयानबाजी को लेकर आज उनकी कड़ी आलोचना की। पार्टी ने नेशनल हेराल्ड अखबार में राम मंदिर पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले से संबंधित टिप्पणी पर भी कांग्रेस को कठघरे में खड़ा किया है।
 
भाजपा के प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि सिद्धू का पाकिस्तान की सराहना करना तथा इमरान का गुणगान करना और उसी समय भारत के बारे में खराब बोलना।
 
सोनिया गांधी और राहुल गांधी को  पार्टी में अपने करीबी नेता के व्यवहार के बारे में निर्णय लेना चाहिए। उन्होंने पूछा कि सिद्धू को 14 करोड़ की आबादी वाले सिख समुदाय के बारे में बोलने का अधिकार किसने दिया है। यह दावा करने का अधिकार कांग्रेस नेता को किसने दिया है। पात्रा ने कहा कि कांग्रेस के विधायक को यह शोभा नहीं देता कि वे इमरान को ‘बब्बर शेर’ और ‘शहंशाह ’ कहकर पुकारें।
 
उन्होंने करतारपुर गलियारे को खोलने के पाकिस्तान के निर्णय को भारतीयों पर ‘एहसान’ बताने की सिद्धू की टिप्पणी को हास्यास्पद करार दिया। उन्होंने कहा कि इसे ‘एहसान’ कहना स्वीकार्य नहीं है और भाजपा गांधी से इस पर माफी की मांग करती है।
webdunia
नेशनल हेराल्ड में अयोध्या मामले के फैसले पर आए लेख पर भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि यह निराशाजनक है कि इसमें पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट और भारत के उच्चतम न्यायालय के बीच समानता की बात कही गई है। इस लेख का शीर्षक है- ‘अयोध्या फैसले से हमें पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट की याद क्यों आती है।’
 
उन्होंने कहा कि इस तरह का लेख निंदनीय है। क्या इस लेख के जरिए कांग्रेस पार्टी यह कहना चाहती है कि उच्चतम न्यायालय ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और भाजपा के अनुकूल फैसला दिया है। उन्होंने कहा कि भारत की न्यायिक प्रणाली जैसा पारदर्शी और लोकतांत्रिक न्याय तंत्र दुनिया में कहीं नहीं है। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

मातोश्री के बाहर लगे पोस्टर, क्या उद्धव होंगे महाराष्‍ट्र के सीएम