Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

लगातार 14वें दिन बढ़े पेट्रोल डीजल के दाम, जानिए क्या रहे भाव

हमें फॉलो करें लगातार 14वें दिन बढ़े पेट्रोल डीजल के दाम, जानिए क्या रहे भाव
, शनिवार, 20 जून 2020 (14:22 IST)
नई दिल्ली। सरकारी पेट्रोलियम वितरक कंपनियों ने शनिवार को डीजल और पेट्रोल के दाम में क्रमश: 61 पैसे और 51 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि की। इस बढ़ोतरी के साथ डीजल का मूल्य दिल्ली में 77.67 रुपए के अब तक के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गया है।
कंपनियों की मूल्य संबंधी अधिसूचना के अनुसार लगातार 14वें दिन इस बढ़ोतरी से राजधनी में पेट्रोल की दर प्रति लीटर 78.88 रुपए पर पहुंच गई है। इस दौरान डीजल और पेट्रोल में कुल मिलाकर प्रति लीटर क्रमश: 8.28 रुपए और 7.62 रुपए की वृद्धि हुई है।
 
इन ईंधनों के दाम पूरे देश में बढ़ाए गए हैं। पेट्रोलियम पर राज्यस्तरीय करों (वैट) की दरों में विभिन्नताओं के चलते इनके भावों में बढ़ोतरी कुछ अलग-अलग हो सकती है। गत 7 जून से पहले 82 दिन तक कंपनियों ने इनके मूल्यों में कोई संशोधन नहीं किया था।
 
दिल्ली में इन 14 दिनों की मूल्यवृद्धि से पहले डीजल की सबसे ऊंची दर 16 अक्टूबर 2018 को थी। उस समय इसका भाव प्रति लीटर 75.69 रुपए था। इसी तरह 4 अक्टूबर 2018 को यहां पेट्रोल 84 रुपए पर था, जो इसकी अब तक की उच्चतम दर है।
 
गौरतलब है कि 14 मार्च को सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क प्रति लीटर 3-3 रुपए बढ़ाए थे। इसके बाद फिर 5 मई को पेट्रोल पर शुल्क 10 रुपए तथा डीजल पर 13 रुपए और बढ़ा दिया गया था। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

जम्मू-कश्मीर में कोरोनावायरस से 3 और मौतें, कुल संख्या 78 हुई