Publish Date: Wed, 16 Dec 2015 (18:40 IST)
Updated Date: Wed, 16 Dec 2015 (18:45 IST)
नई दिल्ली। भारत ने केरल स्थित श्री वडाक्कुन्नाथन मंदिर के संरक्षण के लिए किए गए असाधारण प्रयासों के लिए वर्ष 2015 का यूनेस्को एशिया पैसिफिक हैरिटेज अवॉर्ड जीता है।
संस्कृति एवं पर्यटन राज्यमंत्री डॉ. महेश शर्मा ने बुधवार को राज्यसभा को बताया कि केरल स्थित श्री वडाक्कुन्नाथन मंदिर के संरक्षण के लिए भारत को यूनेस्को के उत्कृष्टता पुरस्कार 2015 में प्रथम पुरस्कार मिला है। केरल के त्रिशूर स्थित वडाक्कुन्नाथन मंदिर के संरक्षण के लिए भारत को वर्ष 2015 का यूनेस्को एशिया पैसिफिक हैरिटेज अवॉर्ड दिया गया।
शर्मा के अनुसार, यह पुरस्कार इस मंदिर के संरक्षण के लिए किए गए उल्लेखनीय प्रयासों की वजह से दिया गया है, जिसमें प्राचीन रीतियों और वास्तुशास्त्र से प्रेरित संरक्षण तकनीकों का इस्तेमाल किया गया।
एक प्रश्न के लिखित उत्तर में उन्होंने बताया कि संपूर्ण एशिया पैसिफिक क्षेत्र से प्राप्त 36 प्रविष्टियों में से इस पुरस्कार के विजेताओं का चयन अंतरराष्ट्रीय संरक्षण विशेषज्ञों के एक पैनल ने किया। (भाषा)
webdunia
Publish Date: Wed, 16 Dec 2015 (18:40 IST)
Updated Date: Wed, 16 Dec 2015 (18:45 IST)