Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

चीनी नौसेना की हर गतिविधि पर नजर : लांबा

हमें फॉलो करें चीनी नौसेना की हर गतिविधि पर नजर : लांबा
नई दिल्ली , शुक्रवार, 2 दिसंबर 2016 (19:37 IST)
नई दिल्ली। नौसेना प्रमुख एडमिरल सुनील लांबा ने शुक्रवार को खुलासा किया कि पिछले कुछ समय में चीन की एक  परमाणु पनडुब्बी सहित 6 पनडुब्बियां हिन्द महासागर में देखी गईं और चीनी नौसेना की हर गतिविधि पर भारत की  पैनी नजर है तथा वह इसका मुंहतोड़ जवाब देने में सक्षम है। 
एडमिरल लांबा ने 4 दिसंबर को मनाए जाने वाले नौसेना दिवस से पहले यहां वार्षिक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि  पिछले 4 वर्षों में चीनी नौसेना की एक परमाणु तथा 5 अन्य पनडुब्बियां हिन्द महासागर में देखी गई हैं। 
 
उन्होंने कहा कि हम चीनी नौसेना की तैनाती और गतिविधियों पर कड़ी नजर रखते हैं। इसकी निरंतर निगरानी होती  है। वर्ष 2012 के बाद से 6 पनडुब्बियां तैनात की गई थीं इनमें से एक परमाणु पनडुब्बी भी थी, जो कराची बंदरगाह  पर देखी गई। 
 
उन्होंने कहा कि हमें हिन्द महासागर में होने वाली गतिविधियों की अच्छी-खासी जानकारी रहती है। इसमें आने वाले  जलपोतों और पनडुब्बियों पर हमारी नजर होती है। नौसेना किसी भी प्रतिकूल परिस्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह  तैयार है।
 
एडमिरल लांबा ने कहा कि हम किसी भी सेना से निपटने में पूरी तरह सक्षम हैं तथा जरूरी साजोसामान से लैस हैं।  जब भी इसकी जरूरत होगी हमारे पास इसके लिए पूरी रणनीति है। (वार्ता)


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

नोटबंदी से जुड़ी अफवाहों पर न दें ध्यान : आरबीआई