Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

भारत-चीन सीमा विवाद : झड़प में चीन के भी 5 सैनिक मरे, 11 घायल

Advertiesment
हमें फॉलो करें India China LAC Dispute
, मंगलवार, 16 जून 2020 (13:57 IST)
नई दिल्ली। वैश्विक महामारी कोरोनावायरस (Coronavirus) फैलने के बाद बैकफुट पर आए चीन ने अचानक से भारतीय सीमा पर दबाव बढ़ा दिया है। लगातार जारी तनाव के बीच दोनों देशों के सैनिकों के बीच हुई झड़प में एक भारतीय अधिकारी और 2 सैनिक शहीद हुए हैं। ग्लोबल टाइम्स रिपोर्टर के मुताबिक, चीन के 5 सैनिकों की मौत हुई है और 11 अन्य घायल हुए हैं।
 
माना जा रहा है कि 1975 के बाद यह पहला मौका है जब चीन के साथ लगी भारतीय सीमा पर विवाद में भारतीय सैनिकों की शहादत हुई है। हालांकि भारतीय पक्ष का दावा है कि इस झड़प में 3 से 4 सैनिकों की मौत हुई है।
1975 में चीन ने किया था हमला : दोनों देशों के बीच आखिरी बार गोलीबारी 1967 में जरूर हुई थी, लेकिन 1975 में भी चीन ने घात लगाकर भारतीय सीमा में हमला किया था। इस हमले में 4 भारतीय सैनिक शहीद हुए थे। उस समय भारत सरकार ने कहा था कि चीन ने सीमा का उल्लंघन किया है, लेकिन तब भी चीन हकीकत से मुकर गया था। 
क्या हुआ था 1967 में : माना जाता है कि भारत और चीन के बीच आखिरी बार गोलीबारी 1967 में हुई थी। सिक्किम इलाके में हुई इस हिंसक झड़प में भारत के 80 जवान शहीद हुए थे। दूसरी ओर, इस संघर्ष में चीन के करीब 400 सैनिकों की मौत हुई थी। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

इंग्लैंड दौरे पर खिलाड़ियों, अधिकारियों के साथ नहीं जाएंगे परिवार : PCB