Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

भारत का गगनयान मिशन 2024 में हो सकता है लॉन्‍च

हमें फॉलो करें dr s somnath
, बुधवार, 25 जनवरी 2023 (12:39 IST)
(विशेष साक्षात्कार)
भारत अंतरिक्ष में अपना पहला मानव मिशन गगनयान-3 अगले साल 2024 में लॉन्च कर सकता है। इसे लेकर हर स्तर पर बारीकी से परीक्षण किए जा रहे हैं। एस्ट्रोनॉट्स की सुरक्षा की दृष्टि से इसरो पहले मानव रहित तरीके से गगनयान की लॉन्चिंग करेगा।

यह बात भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान (ISRO) के चेयरमैन डॉ एस. सोमनाथ ने विशेष साक्षात्कार में कही है। वे मंगलवार को 8वें भारत अंतरराष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव (आईआईएसएफ)-2022 के समापन सत्र में शामिल होने के लिए भोपाल पहुंचे थे। इसरो प्रमुख डॉ एस. सोमनाथ से हितेश कुशवाहा / राहुल चौकसे की विशेष बातचीत के प्रमुख अंश यहां प्रस्तुत किए जा रहे हैं।

सवाल : भारत अंतरराष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव में छात्रों एवं प्रतिभागियों का उत्साह देखकर कैसा लग रहा है
जवाब : सब मुझे उत्साह से लबरेज नज़र आए। युवाओं की जबरदस्त सहभागिता दिखी है। इस आयोजन में अभूतपूर्व प्रतिसाद देखने को मिला।

सवाल : केंद्र सरकार ने हाल ही में स्पेस सेक्टर को निजी क्षेत्रों के लिए खोला है। इसरो के नजरिये से भविष्य में इसके क्या लाभ होंगे?
जवाब : सरकार ने दो साल पहले स्पेस सेक्टर रिफॉर्म्स-2020 जारी किया था। यह इसका तीसरा साल है। हमने बहुत से काम किए हैं। पहला, हमने 'इन-स्पेस' का गठन किया, जो अधिकृत करने, बढ़ावा देने व सहयोग देने वाली एजेंसी के रूप में कार्य कर रही है। इसकी मदद से स्पेस सेक्टर में 100 से अधिक स्टार्टअप और कम्पनियों को मदद मिली है। दूसरा, हमने न्यू स्पेस इंडिया लिमिटेड (एनएसआईएल) पब्लिक सेक्टर यूनिट बनायी है, जो मांग के अनुरूप काम करेगी। तीसरा, इसरो स्टार्टअप्स को भी मदद कर रहा है ताकि वो आगे आ सकें।

सवाल : चंद्रमा पर भारत का पहला मानव मिशन गगनयान-3 कब तक लॉन्च होगा। आप इसरो की इस उपलब्धि को किस ऊंचाई पर देखते हैं?
जवाब : चन्द्रमा की यात्रा पर हम एक बार चन्द्रयान मिशन-2 में जा चुके हैं। बस वहां लैंडिंग नहीं हो सकी थी। ओरबिटर वहां है और उससे काफी वैज्ञानिक शोध हो रहे हैं। चन्द्रयान-3 को हम जून 2023 में लान्च कर रहे हैं। उसके बाद गगनयान अभियान शुरू होगा। हमारा 2024 का लक्ष्य है। हम काफी परीक्षण कर रहे हैं। हमारे एस्ट्रोनॉट्स की सुरक्षा की दृष्टि से यह बहुत जरूरी है। इसके बाद हम मानव रहित तरीके से टेस्टिंग के बारे में सोच सकते हैं। हमारे साइंटिस्ट की जान को खतरा नहीं होना चाहिए।

सवाल : मंगल मिशन के बाद गगनयान-3 मिशन सबसे कम खर्च में होने जा रहा है। यह उपलब्धि हमने कैसे हासिल की है?
जवाब : हमारा अप्रोच अलग है। इसीलिए, यह किफायती है। हम बारीकी से विश्लेषण करते हैं। हम निर्माण लागत पर गहनता से अध्ययन करते हैं। हार्डवेयर निर्माण कैसे होगा। उन्हें रीसाइकिल कैसे किया जा सकता है। हम लागत को कम रखने के लिए निरंतर नवोन्मेषी प्रयास करते रहते हैं। यह हमारी खासियत है।

सवाल : स्कूली स्तर पर 10वीं और 12वीं के बच्चों के मन में अंतरिक्ष विज्ञान के प्रति काफी जिज्ञासा होती है। क्या इसरो के कार्यों और अंतरिक्ष से जुड़े विषय को सिलेबस में शामिल किया जाना चाहिए?
जवाब : बिल्कुल, पाठ्यक्रम में शामिल कर सकते हैं। यूजीसी सहित हम अन्य मान्य संस्थाओं के साथ चर्चा में हैं। स्पेस कोर्स हम आईआईटी में शुरु करा रहे हैं। स्कूल में भी हम पांचवीं और सातवीं कक्षा के विषयों में इसे जोड़ने का प्रयास कर रहे हैं।
(इंडिया साइंस वायर)
edited by navin rangiyal

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

बीएसई में शुरुआती कारोबार में आईटी व वित्तीय शेयरों में बिकवाली से सेंसेक्स व निफ्टी में रही गिरावट