Sawan posters

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

भारत धनी देशों की सूची में सातवें स्थान पर

Advertiesment
हमें फॉलो करें National News
, मंगलवार, 23 अगस्त 2016 (19:29 IST)
नई दिल्ली। भारत ने दुनिया के 10 शीर्ष धनी देशों में स्थान बनाया है जहां कुल वैयक्तिक संपदा 5600 अरब डॉलर की है, जबकि सूची में शीर्ष स्थान पर अमेरिका है।
न्यू वर्ल्ड वेल्थ की एक रिपोर्ट के अनुसार भारत का स्थान सातवां है और वह कनाडा (4700 अरब डॉलर), ऑस्ट्रेलिया (4500 अरब डॉलर) और इटली (4400 अरब डॉलर) से पहले आता है। इन तीन देशों का स्थान सूची में क्रमश: आठवां, नौवां और 10वां है।
 
कुल वैयक्तिक संपत्ति रखने के संदर्भ में दुनिया में शीर्ष स्थान पर अमेरिका है। अमेरिका में यह संपत्ति 48 हजार 900 अरब डॉलर की है। जबकि दूसरे स्थान पर चीन और तीसरे स्थान पर जापान आता है जहां क्रमश: वैयक्तिक संपत्ति क्रमश: 17 हजार 400 अरब डॉलर और 15 हजार 100 अरब डॉलर की है।
 
अन्य 10 शीर्ष देशों की सूची में ब्रिटेन चौथे स्थान पर है जिसकी वैयक्तिक संपदा 9 हजार 200 अरब डॉलर की है जिसके बाद पांचवें स्थान पर जर्मनी आता है जिसकी वैयक्तिक संपदा 9 हजार 100 अरब डॉलर है और छठे स्थान पर फ्रांस आता है जिसकी वैयक्तिक संपदा 6,600 अरब डॉलर की है।
 
दुनिया के 10 धनी देशों में भारत का स्थान व्यापक तौर पर उसकी आबादी के कारण है। ऑस्ट्रेलिया का सूची में स्थान इस दृष्टि से महत्वपूर्ण हो जाता है कि उसकी आबादी सिर्फ 2.2 करोड़ है। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

पाक की बौखलाहट, मोदी की टिप्पणी पर विधानसभा में प्रस्ताव