Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तान ने दागे गोले, 2 नागरिक घायल

हमें फॉलो करें नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तान ने दागे गोले, 2 नागरिक घायल
, बुधवार, 27 सितम्बर 2017 (17:42 IST)
जम्मू। पाकिस्तानी सेना ने जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा के पास अग्रिम चौकियों तथा गांवों पर बुधवार को मोर्टार के गोले दागे और छोटे हथियार से गोलीबारी की जिसमें 2 आम नागरिक घायल हो गए। रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि भारतीय सेना ने इसका प्रभावी ढंग से जवाब दिया।
 
प्रवक्ता ने बताया कि पाकिस्तानी सेना ने नियंत्रण रेखा से लगे पुंछ और भीमबर गली सेक्टर में सुबह करीब 8.15 बजे से बिना किसी उकसावे के अग्रिम चौकियों को निशाना बनाना शुरू किया। उन्होंने छोटे हथियारों, स्वचालित राइफलों से गोलीबारी की और मोर्टार दागे। पाकिस्तानी सैनिकों ने नियंत्रण रेखा पर भीमबर गली, बालाकोट, शाहपुर और पुंछ गांवों में भी मोर्टार दागे और स्वचालित राइफलों से गोलीबारी की। 
 
घायलों की पहचान 55 वर्षीय शाम अख्तर और 28 वर्षीय रजा अहमद के तौर पर हुई है। इससे पहले 24 सितंबर को पुंछ जिले के बालाकोट सेक्टर में नियंत्रण रेखा से लगी अग्रिम चौकियों पर पाकिस्तान की गोलीबारी में सेना के 2 जवान घायल हो गए थे।
 
पाकिस्तानी सेनाओं ने 23 सितंबर को जम्मू, सांबा और पुंछ जिलों में नियंत्रण रेखा पर तथा अंतरराष्ट्रीय सीमा पर अरनिया, आरएसपुरा और रामगढ़ तथा पुंछ सेक्टरों में अग्रिम चौकियों पर गोलीबारी की जिसमें 7 लोग घायल हो गए थे।
 
सीमा पार से होने वाली गोलीबारी और गोलाबारी के कारण अरनिया और आरएसपुरा सेक्टरों में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास बसी बस्तियों से 20,000 से अधिक लोगों को घर-बार छोड़कर अन्यत्र जाना पड़ा है। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

जम्मू-कश्मीर के बारे में नजरिया बदलने की जरूरत : जितेंद्र सिंह