sawan somwar

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

भारत-रूस राजनयिक संबंधों के 70 साल पूरे

Advertiesment
हमें फॉलो करें India
, गुरुवार, 13 अप्रैल 2017 (21:27 IST)
नई दिल्ली। भारत और रूस के बीच राजनयिक संबंधों के 70वें साल के मौके पर शाम यहां भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद (आईसीसीआर) के तत्वावधान में एक सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। राजधानी स्थित प्रवासी भारतीय भवन में आयोजित समारोह में आईसीसीआर के अध्यक्ष प्रो. लोकेश चंद्रा, महानिदेशक अमरेन्द्र खटुआ, विदेश मंत्रालय में संयुक्त सचिव (यूरेशिया) जीवी श्रीनिवास और रूसी दूतावास में कार्यवाहक राजदूत अनातोली कार्गापोलोव मौजूद थे। इस मौके पर भारत रूस मैत्री का एक प्रतीक चिह्न जारी किया गया।
 
भारत और रूस के नेताओं, साहित्यकारों, कारोबारियों एवं जनता के बीच रिश्ते तो 15वीं सदी से ही कायम थे लेकिन आज़ादी के बाद एक संप्रभु राष्ट्र के रूप में भारत और रूस के बीच 13 अप्रैल 1948 को राजनयिक संबंध स्थापित हुए थे। दोनों देशों ने अपनी राजनयिक दोस्ती के 70वें साल में 200 से अधिक आयोजन करने की तैयारी की है। 
 
मोरारजी देसाई राष्ट्रीय योग संस्थान, जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय, दिल्ली विश्वविद्यालय और रशियन स्कूल के छात्र छात्राओं और मशहूर कत्थक नृत्यांगना शिवानी वर्मा ने भारतीय एवं रूसी नृत्य एवं संगीत के विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से दोनों देशों की जनता के बीच सांस्कृतिक प्रगाढ़ता का परिचय दिया। सूर्य नमस्कार, शिव ताण्डव स्त्रोत, रूसी लोकनृत्य कलिंका और बॉलीवुड डांस 'धूम ताना' ने दर्शकों का मन मोह लिया। समारोह के अंत में भारत-रूस राजनयिक संबंधों के 70 साल पर एक वृत्तचित्र भी प्रदर्शित किया गया।  (वार्ता) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

महिलाओं को शादी के बाद पासपोर्ट में नाम बदलवाना जरूरी नहीं : मोदी