Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

पुंछ और राजौरी में पाक सैनिकों की गोलीबारी, भारत ने दिया मुंहतोड़ जवाब

हमें फॉलो करें पुंछ और राजौरी में पाक सैनिकों की गोलीबारी, भारत ने दिया मुंहतोड़ जवाब
, शुक्रवार, 12 जुलाई 2019 (17:31 IST)
जम्मू। पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर के राजौरी एवं पूंछ जिलों में बगैर किसी उकसावे के संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए नियंत्रण रेखा पर शुक्रवार को गोलीबारी की। भारत की ओर से इसका करारा और प्रभावी जवाब दिया गया।

रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ने यहां कहा, पाकिस्तानी सेना ने पूंछ जिले के कृष्णा घाटी सेक्टर के मानकोट और राजौरी जिले के नौशेरा सेक्टर इलाके में सुबह करीब 8 बजे बगैर किसी उकसावे के संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए गोलीबारी शुरू की।

पाक सेना ने दोनों इलाकों में छोटे हथियारों तथा मोर्टारों से भारी पैमानी पर गोले बरसाए। प्रवक्ता ने कहा कि सेना ने पाक की कार्रवाई का करारा एवं प्रभावी जवाब दिया। इस दौरान हमारी ओर से किसी प्रकार के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है।

जैश का सक्रिय कार्यकर्ता गिरफ्तार : जम्मू-कश्मीर के बारामूला के सोपोर में सुरक्षाबलों ने जैश-ए-मोहम्मद के एक सक्रिय कार्यकर्ता को गिरफ्तार किया है। आधिकारिक सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि सुरक्षाबलों ने एक खुफिया सूचना के बाद बारामूला के राफियाबाद के परायपोरा में एक जांच चौकी स्थापित की। जांच के दौरान तवहीद अहमद लोन नाम के एक संदिग्ध व्यक्ति को गिरफ्तार किया।

तलाशी के दौरान एक पिस्तौल, एक मैगजीन और 5 जिंदा कारतूस भी बरामद किए गए। सूत्रों ने बताया कि तवहीद ने यह कबूल किया कि वह जैश-ए-मोहम्मद के सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में काम कर रहा था। इस संबंध में डांगीवाचा थाना में मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। पुलिस ने गुरुवार को भी अनंतनाग में जैश-ए-मोहम्म के 3 सक्रिय कार्यकर्ता को गिरफ्तार किया था।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

कच्चे तेल के दबाव में लुढ़का बाजार, सेंसेक्‍स और निफ्टी में आई गिरावट