Publish Date: Thu, 18 Jan 2018 (12:31 IST)
Updated Date: Thu, 18 Jan 2018 (12:37 IST)
बालासोर। भारत ने ओडिशा के अब्दुल कलाम द्वीप से गुरुवार को 5000 किलोमीटर तक मार करने वाली अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल अग्नि-5 का सफलतापूर्वक परीक्षण किया। भारत के इस परीक्षण के बाद निश्चित ही 'दुश्मन' खेमे में हलचल मच जाएगी।
रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) के सूत्रों के मुताबिक परमाणु क्षमता एवं सबसे लंबी दूरी तक मार करने वाली अग्नि-5 मिसाइल का आज सुबह नौ बजकर 55 मिनट पर अब्दुल कलाम द्वीप से परीक्षण किया गया। मिसाइल अपने पूर्व निर्धारित लक्ष्य को भेदते हुए बंगाल की खाड़ी में जाकर गिरी।
डीआरडीओ द्वारा देश में ही विकसित की गई अग्नि-5 मिसाइल की लंबाई 17 मीटर, चौड़ाई दो मीटर और वजन 50 टन के आसपास है। यह एक टन तक परमाणु हथियार ढोने में सक्षम है।
लंबी दूरी तक मार करने वाली अग्नि-5 बैलिस्टिक मिसाइल जमीन से जमीन तक मार करने में सक्षम है। अग्नि-5 चीन के उत्तरी इलाकों समेत यूरोप के ज्यादातर हिस्सों तक मार कर सकती है। (एजेंसियां)
webdunia
Publish Date: Thu, 18 Jan 2018 (12:31 IST)
Updated Date: Thu, 18 Jan 2018 (12:37 IST)