Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

भारत 2026 तक होगा सबसे बड़ा दुग्ध उत्पादक

हमें फॉलो करें भारत 2026 तक होगा सबसे बड़ा दुग्ध उत्पादक
संयुक्त राष्ट्र , मंगलवार, 11 जुलाई 2017 (12:33 IST)
संयुक्त राष्ट्र। अगले दशक तक दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाला देश बनने के अनुमान के साथ-साथ भारत 2026 तक विश्व का सबसे बड़ा दुग्ध उत्पादक देश बन जाएगा। साथ ही वैश्विक स्तर पर सबसे ज्यादा गेहूं उत्पादन में भी वृद्धि होगी।
 
संयुक्त राष्ट्र और आर्थिक सहयोग एवं विकास संगठन (ओईसीडी) की एक रिपोर्ट में यह बात कही गई है।
 
ओईसीडी-एफएओ एग्रीकल्चरल आउटलुक 2017-2026 में कहा गया है कि अगले एक दशक में विश्व की आबादी 7.3 अरब से बढ़कर 8.2 अरब से ज्यादा हो जाएगी। इस आबादी का कुल 56% हिस्सा भारत और उप-सहारा अफ्रीकी इलाकों में होगा। आबादी बढ़ने की वजह से यह क्षेत्र दुनिया में सबसे ज्यादा मांग पैदा करने वाले स्थान होंगे।
 
भारत की जनसंख्या 1.3 अरब से बढ़कर 1.5 अरब हो जाएगी और 2026 तक भारत के चीन को पछाड़कर दुनिया का सबसे ज्यादा आबादी वाला देश बन जाने का अनुमान है।
 
इसी रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि इक्कीसवीं सदी के शुरुआती 25 साल में भारत दुनिया का सबसे बड़ा दुग्ध उत्पादक देश बन जाएगा।
 
रिपोर्ट के अनुसार 2026 में भारत का दुग्ध उत्पादन 49% बढ़ जाएगा। इसके बाद दूसरे स्थान पर यूरोपीय संघ रहेगा। साथ ही गेहूं उत्पादन में वृद्धि 2017-26 के दौरान 11% रहने और इसके बुवाई क्षेत्र में 1.8% की वृद्धि होने का अनुमान है।
 
क्षेत्रीय और वैश्विक आधार पर भारत में उत्पादन में वृद्धि सबसे अधिक होगी। इसके बाद पाकिस्तान और चीन का स्थान रहेगा। (भाषा) 


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सेंसेक्स नई ऊंचाइयों पर, निफ्टी 9,800 अंक के पार