Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

भारत-न्यूजीलैंड मैच से पहले मुंबई पुलिस को धमकी, वानखेड़े स्टेडियम में सुरक्षा सख्‍त

Advertiesment
हमें फॉलो करें भारत-न्यूजीलैंड मैच से पहले मुंबई पुलिस को धमकी, वानखेड़े स्टेडियम में सुरक्षा सख्‍त
, बुधवार, 15 नवंबर 2023 (13:20 IST)
India Newzealand match : मुंबई पुलिस को भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले विश्व कप सेमीफाइनल मैच में संभावित व्यवधान की धमकी वाला संदेश सोशल मीडिया पर बुधवार को मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
 
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर धमकी देने वाला पोस्ट किया गया था और इसमें मुंबई पुलिस के आधिकारिक हैंडल को टैग किया गया था। इसमें एक बंदूक, हथगोले और गोलियों की तस्वीरें बनी हुई थीं।
 
पुलिस अधिकारी ने बताया कि धमकी मिलने के बाद पुलिस वानखेड़े स्टेडियम की कड़ी निगरानी कर रही है। विश्व कप का सेमीफाइनल मैच बुधवार अपराह्न 2 बजे होना है।
 
उन्होंने बताया कि मुंबई पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और अपराध शाखा को भी जांच में शामिल किया गया है। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

कश्मीर में हाइब्रिड आतंकी सुरक्षाबलों के सामने बड़ी चुनौती