Publish Date: Fri, 08 Oct 2021 (10:21 IST)
Updated Date: Fri, 08 Oct 2021 (10:25 IST)
भारत आज वायुसेना की 89वीं वर्षगांठ मना रहा है। हर साल 8 अक्टूबर को भारतीय वायुसेना दिवस सेलिब्रेट किया जाता है। इस दिन 1932 में भारतीय वायुसेना की स्थापना हुई थी। स्थापना के बाद से ही भारतीय वायुसेना ने विभिन्न युद्धों और मिशनों (प्राकृतिक आपदाओं के दौरान मानवीय सहायता और आपदा राहत मिशन सहित) में हिस्सा लिया है।
हिंडन एयरबेस पर भारतीय वायुसेना प्रमुख और तीनों सशस्त्र बलों के वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में वायुसेना दिवस मनाया जाता है। इस अवसर पर वायुसेना दिवस परेड का भी आयोजन किया जाता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद समेत कई नेताओं ने भारतीय वायुसेना को बधाई दी और उनके साहस को सलाम किया।
पीएम मोदी ने, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने भी वायुसेना दिवस पर ट्वीट करते हुए लिखा कि इस अदम्य बल की 89वीं वर्षगांठ पर सभी इंडियन एयर फोर्स कर्मियों, उनके परिवारों को बधाई। हमें चुनौतियों का पूरी तत्परता के साथ सामना करने और राष्ट्र की सेवा में दृढ़ रहने के लिए अपने वायु सैनिकों पर गर्व है।