Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

सेना ने मांगे चीन और पाक को सबक सिखाने के लिए 27 लाख करोड़ रुपए

Advertiesment
Indian Army
एक ओर भारतीय सेना के लिए नापाक पाकिस्तान को लेकर चुनौती है तो दूसरी ओर चीन ने भी अब चुनौती देना शुरू कर दी है। ऐसे में सशस्त्र बलों ने दोनों खतरनाक पड़ोसी देशों से निपटने के लिए सेना के आधुनिकरण के लिए 27 लाख करोड़ रुपए आबंटित करने की मांग की है। रक्षा मंत्री अरुण जेटली ने इस पर अमल करने का आश्वासन दिया है।
     
जानकारी के मुताबिक 10-11 जुलाई को डी.आर.डी.ओ. समेत सभी हितधारकों के साथ हुई बैठक के बाद यूनिफाइड कमांडर्स कॉन्फ्रैंस में अगले 5 साल के लिए 13वीं संयुक्त सुरक्षा योजना पेश की गई। बताया जा रहा है कि सशस्त्र बलों ने 13वीं संयुक्त सुरक्षा योजना को जल्द से जल्द मंजूरी देने पर जोर दिया है। इस कॉन्फ्रैंस को संबोधित करते हुए रक्षा मंत्री अरुण जेटली ने सैन्य आधुनिकता के लिए की जा रही मांग को पूरा करने का आश्वासन दिया है। जेटली ने कहा कि सेना को आधुनिक बनाना हमारी प्राथमिकता है। इसके लिए संसाधनों पर व्यय बढ़ाया जा सकता है। (एजेंसी)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

तेजस्वी के इस्तीफे पर अड़ा जेडीयू, राष्ट्रपति चुनाव के बाद होगा कड़ा फैसला