Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

पाक सेना को करारा जवाब दे रही है भारतीय सेना

Advertiesment
हमें फॉलो करें Indian Army
नई दिल्ली , सोमवार, 17 अक्टूबर 2016 (15:31 IST)
नई दिल्ली। पाकिस्तानी सैनिकों की गोलीबारी में एक जवान के शहीद होने के एक दिन बाद रक्षामंत्री मनोहर पर्रिकर ने सोमवार को कहा कि भारतीय सेना इस तरह के संघर्ष विराम के उल्लंघन का करारा जवाब दे रही है।
उन्होंने कहा कि पिछले 5-6 वर्षों में सैकड़ों बार संघर्ष विराम का उल्लंघन हुआ है। आंकड़े देख लीजिए। अंतर सिर्फ इतना है कि अगर अब वे ऐसा करते हैं तो हम उन्हें करारा जवाब देते हैं। 
 
जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तानी सैनिकों ने रविवार को दो बार संघर्ष विराम का उल्लंघन किया जिसमें भारतीय सेना का एक जवान शहीद हो गया। इससे पहले पर्रिकर ने भारतीय सेना को 'हनुमान' के समान बताया था। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

ट्विटर 'दबंगों का श्मशान' है : चेतन भगत