Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

सिक्किम में सेना का कमाल, भूस्खलन में फंसे 500 पर्यटकों को सुरक्षित निकाला

हमें फॉलो करें सिक्किम में सेना का कमाल, भूस्खलन में फंसे 500 पर्यटकों को सुरक्षित निकाला
, शनिवार, 20 मई 2023 (10:56 IST)
Sikkim News : भारतीय सेना (Indian army) ने सिक्किम में मूसलाधार बारिश के कारण कुछ स्थानों पर भूस्खलन और सड़कें बाधित होने की वजह से फंसे 54 बच्चों समेत 500 पर्यटकों को सुरक्षित निकाल लिया।
 
सिक्किम के लाचेन, लाचुंग और चुंगथांग में शुक्रवार को भारी बारिश हुई। लाचुंग और लाचेन घाटी की यात्रा कर रहे लगभग 500 पर्यटक भूस्खलन व सड़कें बाधित होने के कारण चुंगथांग में फंस गए।
 
रक्षा अधिकारी ने बताया कि चुंगथांग SDM ने सेना से भूस्खलन में फंसे लोगों को बचाने की अपील की। इस पर भारतीय सेना की त्रिशक्ति कोर के जवानों ने बचाव अभियान चलाया और फंसे हुए पर्यटकों को सुरक्षित निकाल लिया।
 
उन्होंने कहा कि फंसे हुए पर्यटकों में 216 पुरुष, 113 महिलाएं और 54 बच्चे शामिल थे और उन्हें तीन अलग-अलग सैन्य शिविरों में ले जाया गया है। उन्हें गर्म भोजन और गर्म कपड़े मुहैया कराए गए हैं।
 
अधिकारी के मुताबिक, सैनिकों ने पर्यटकों के ठहरने और रात में उनके आराम के लिए अपने बैरकों को खाली कर दिया। सभी यात्रियों की स्वास्थ्य स्थिति की जांच के लिए तीन चिकित्सकीय दलों का गठन किया गया है। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

NiA ने की जम्मू कश्मीर के पुलवामा में 4 जगहों पर छापेमारी