Publish Date: Sat, 24 Dec 2016 (14:13 IST)
Updated Date: Sat, 24 Dec 2016 (14:15 IST)
एक तरफ वर्षों से भारत में रह रहे हिन्दुओं को भारतीय नागरिकता का इंतजार है, वहीं मुंबई में एक शख्स अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशियों को भारतीय नागरिक बनने में मदद कर रहा था। यह सनसनीखेज खुलासा मुंबई पुलिस ने किया है।
मुंबई पुलिस ने इस सिलसिले में कब्र खोदने वाले 62 वर्षीय अजीम गाजी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि गाजी के काम करने का ढंग काफी सरल था। अपने 3 से 4 सहयोगियों की मदद से वह अवैध बांग्लादेशियों को भारतीय नागरिकता मुहैया कराता था। किला कोर्ट में उसे सुनवाई के लिए पेश किया गया, जहां उसने यह बात बताई।
गाजी अवैध रूप से रहे लोगों को वह सभी दस्तावेज उपलब्ध करवाता था, जिससे अदालत में भी साबित किया जा सके कि वह भारतीय नागरिक है। यही कारण है कि मुंबई में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशियों में गाजी काफी लोकप्रिय है। पता चला है कि गाजी अब तक 65 अवैध बांग्लादेशियों की मदद कर चुका है।
पुलिस के शक के आधार पर गाजी को पकड़ा। हालांकि शुरू में पुलिस को भी भरोसा नहीं हुआ कि कब्र खोदने वाला 60 साल का व्यक्ति इस रैकेट में शामिल हो सकता है, लेकिन जब पुलिस ने गाजी पर नजर रखना शुरू किया तो हकीकत सामने आ गई।