Publish Date: Tue, 17 Jul 2018 (13:23 IST)
Updated Date: Tue, 17 Jul 2018 (13:33 IST)
सांकेतिक फोटो
कोच्चि। भारतीय नौसेना ने इंडोनेशिया के तैरते गोदी के भीतर से दो क्रू सदस्यों को मंगलवार को बचाया। तैरता गोदी अल फत्तान इंडोनेशिया के साबांग से आ रहा था और अबूधाबी जा रहा था, वह यहां पर धंस गया था।
रक्षा प्रवक्ता ने यहां आज कहा कि यह गोदी अलापुजा जिले में थोट्टापल्ली तट पर फंस गया था। तैरता गोदी अल फत्तान इंडोनेशिया के साबांग से आ रहा था और अबूधाबी जा रहा था, लेकिन दो दिन पहले वह यहां पर धंस गया। उसके भीतर चालक दल के दो सदस्य फंस गए थे, जिन्हें बचाने का अनुरोध आया था।
उन्हें बचाने के लिए दक्षिण नौसेना कमान ने इंडियन नेवल एयर स्क्वाड्रन 322 से एडवांस्ड लाइट हेलीकॉप्टर भेजा। उन दोनों को बचाकर आईएनए गरूड़ पर लाया गया और आव्रजन औपचारिकताओं के लिए तटरक्षक तथा नागरिक प्रशासन को सौंप दिया गया। प्रवक्ता ने कहा कि मौसम को देखते हुए बचाव अभियान आसान नहीं था। समुद्र में इस अभियान में तेज हवाएं और बारिश मुख्य अवरोधक थे। यह अभियान तटरक्षक के अनुरोध पर किया गया। (भाषा)