Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

IndiGo फ्लाइट से आया Mayday मैसेज, कम था फ्यूल, अटकी 168 यात्रियों की सांसें, फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग

Advertiesment
हमें फॉलो करें Indigo

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

बेंगलुरु , शनिवार, 21 जून 2025 (19:08 IST)
अहमदाबाद विमान हादसे के बाद विमानों की इमरजेंसी लैंडिंग की घटनाओं में कमी नहीं आ रही है। ताजा मामला इंडियो फ्लाइट का है। इंडिगो की गुवाहाटी-चेन्नई फ्लाइट के पायलट ने यह इमरजेंसी कॉल किया था। फ्लाइट के पायलट ने मेडे (MAYDAY) कॉल किया था। मीडिया खबरों के मुताबिक पायलट ने विमान में फ्यूल की काफी कमी देखी थी, इसके बाद उसने ATC (एयर ट्रैफिक कंट्रोल) को मेडे यानी इमरजेंसी कॉल की थी। इस फ्लाइट की तुरंत बेंगलुरु एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई।
 ALSO READ: Nitin Gadkari : असली फिल्म अभी आना बाकी, नितिन गडकरी ने किया 2029 के आम चुनाव के प्लान का खुलासा
मीडिया के मुताबिक बेंगलुरू एयरपोर्ट के अधिकारियों ने बताया कि इंडिगो की फ्लाइट के पायलट ने गुवाहाटी से टेकऑफ के बाद देखा कि विमान में पर्याप्त ईंधन नहीं है। चेन्नई आ रही फ्लाइट को बेंगलुरु डायवर्ट कर दिया गया। इसमें 168 पैसेंजर्स थे।
ALSO READ: EV Chetak 3001 : आ गया सबसे सस्ता ईवी बजाज, जानिए क्या हैं फीचर्स
बेंगलुरु एयरपोर्ट पर री-फ्यूलिंग के बाद इस फ्लाइट को चेन्नई रवाना किया गया। मीडिया खबरों के मुताबिक इस फ्लाइट के पायलट्स को फिलहाल ड्यूटी से हटा दिया गया है। 12 जून को अहमदाबाद प्लेन हादसे को लेकर खुलासा हुआ था कि पायलट्स ने MAYDAY कॉल दिया था। DGCA के अनुसार उड़ान भरते ही पायलट्स ने ATC (एयर ट्रैफिक कंट्रोल) को MAYDAY कॉल दिया था। इमरजेंसी की सूचना दी, लेकिन इसके बाद ATC के कॉल्स का कोई जवाब नहीं मिला था।  Edited by : Sudhir Sharma

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

एप्पल, फेसबुक, गूगल, टेलीग्राम के 16 अरब यूजरनेम और पासवर्ड लीक, बचना है तो तुरंत यह करें