Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

Indigo की दिल्ली-मुंबई उड़ान में यात्री को परोसे गए सैंडविच में कीड़ा मिला

Advertiesment
हमें फॉलो करें IndiGo passenger finds worm in sandwich
नई दिल्ली , शनिवार, 30 दिसंबर 2023 (22:59 IST)
राष्ट्रीय राजधानी से मुंबई जा रही इंडिगो की उड़ान में एक यात्री ने परोसे गए सैंडविच में कीड़ा मिलने की बात कही। यात्री ने इसका वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया है। एयरलाइन ने इस संबंध में माफी मांगते हुए कहा है कि मामले की जांच की जा रही है। यह घटना शुक्रवार को दिल्ली से मुंबई जाने वाली उड़ान 6ई 6107 में हुई।
 
महिला यात्री खुशबू गुप्ता ने उड़ान के दौरान दिए गए सैंडविच में कीड़ा मिलने का एक छोटा वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया।
 
वीडियो के संबंध में संपर्क किए जाने पर इंडिगो के प्रवक्ता ने कहा कि एयरलाइन दिल्ली से मुंबई की उड़ान 6ई 6107 में हुई घटना के संबंध में एक ग्राहक द्वारा उठाई गई चिंता से अवगत है।
 
प्रवक्ता ने शनिवार को एक बयान में कहा, “जांच करने पर हमारे दल ने उस सैंडविच को परोसना तुरंत बंद कर दिया। मामले की फिलहाल जांच की जा रही है और उचित सुधारात्मक कदम उठाने के लिए हम अपने रसोईकर्मियों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। यात्री को हुई किसी भी असुविधा के लिए हम ईमानदारी से क्षमा चाहते हैं। एजेंसियां

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Year Ender 2023 : अजित पवार और मनोज जरांगे बने महाराष्ट्र की राजनीति में चर्चा का केंद्र