Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

इंदौर ने लगाया स्वच्छता का छक्का, स्वच्छ भारत सर्वेक्षण में 6ठी बार देश का सबसे साफ-सुथरा शहर

हमें फॉलो करें इंदौर ने लगाया स्वच्छता का छक्का, स्वच्छ भारत सर्वेक्षण में 6ठी बार देश का सबसे साफ-सुथरा शहर
, शनिवार, 1 अक्टूबर 2022 (17:46 IST)
इंदौर। इंदौर ने स्वच्छ भारत सर्वेक्षण में छठी बार बाजी मारी है। कई शहरों को पीछे छोड़कर इंदौर ने यह ऐतिहासिक सफलता हासिल की है। इंदौर ने छठी बार स्वच्छ भारत सर्वेक्षण 2022 में पहला स्थान हासिल किया है। इंदौर सफाई में छठी बार नंबर वन आने के साथ ही देश का पहला 7 स्टार रेटिंग वाला शहर बना। केंद्रीय आवास एवं शहरी मामलों के मंत्री हरदीप सिंह पुरी और अन्य भी मौजूद थे।
webdunia
दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में इंदौर को स्वच्छता का खिताब सौंपा गया है। देश की महामहिम राष्ट्रपति ने यह अवॉर्ड दिया। अवॉर्ड लेने के लिए इंदौर नगर निगम महापौर पुष्यमित्र भार्गव सहित तमाम अधिकारी और सफाईकर्मियों की टीम देश की राजधानी दिल्ली में गई थी।
मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर ने स्वच्छता में कई बड़े कीर्तिमान स्थापित किए हैं। शहर ने बायो सीएनजी प्लांट स्थापित कर बड़ा कमाल कर दिखाया था। 
webdunia
इसके चलते इंदौर शहर ने कचरे से कमाई का तरीका पूरे देश को बताया है। इंदौर ने कचरे के कलेक्शन और ट्रांसपोर्टेशन पर शत-प्रतिशत यूजर चार्ज वसूलने और जीरो कॉस्ट माडल पेश किया। इन्ही शानदार उपलब्धियों ने इंदौर को एक बार फिर देश का सबसे स्वच्छ शहर बनाया है।
राज्यों में मध्यप्रदेश : सूरत और नवी मुंबई ने क्रमश: दूसरा तथा तीसरा स्थान हासिल किया। 'स्वच्छ सर्वेक्षण पुरस्कार 2022’ में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले राज्यों की श्रेणी में मध्यप्रदेश ने पहला स्थान हासिल किया है। इसके बाद छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र का स्थान है।
 
इंदौर-सूरत ने बरकरार रखा स्थान : इंदौर और सूरत ने इस साल बड़े शहरों की श्रेणी में अपना शीर्ष स्थान बरकरार रखा, जबकि विजयवाड़ा ने अपना तीसरा स्थान गंवा दिया और यह स्थान नवी मुंबई को मिला।
 
सर्वेक्षण के परिणामों के अनुसार 100 से कम शहरी स्थानीय निकायों वाले राज्यों में त्रिपुरा ने शीर्ष स्थान हासिल किया है।
 
एक लाख से कम आबादी वाले शहरों की श्रेणी में महाराष्ट्र का पंचगनी पहले स्थान पर रहा। इसके बाद छत्तीसगढ़ का पाटन (एनपी) और महाराष्ट्र का करहड़ रहा। एक लाख से अधिक आबादी की श्रेणी में हरिद्वार गंगा के किनारे बसा सबसे स्वच्छ शहर रहा। इसके बाद वाराणसी और ऋषिकेश रहे।
सर्वेक्षण के परिणामों के अनुसार, एक लाख से कम आबादी वाले गंगा के किनारे बसे शहरों में बिजनौर पहले स्थान पर रहा। इसके बाद क्रमशः कन्नौज और गढ़मुक्तेश्वर का स्थान रहा। सर्वेक्षण में, महाराष्ट्र के देवलाली को देश का सबसे स्वच्छ छावनी बोर्ड चुना गया।
 
स्वच्छ सर्वेक्षण का सातवां संस्करण स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) की प्रगति का अध्ययन करने और विभिन्न स्वच्छता मानकों के आधार पर शहरी स्थानीय निकायों (यूएलबी) को रैंक देने के लिए आयोजित किया गया था।
webdunia

मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएं : मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने शनिवार को केंद्र के वार्षिक स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 में मध्यप्रदेश को शीर्ष स्थान और इंदौर को लगातार छठी बार देश में सबसे स्वच्छ शहर चुने जाने पर प्रसन्नता व्यक्त की ।
 
चौहान ने कहा कि स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 में 100 से अधिक शहरों वाले राज्यों की श्रेणी में सबसे स्वच्छ राज्य बनने का गौरव हासिल करने पर मध्यप्रदेश की जनता का हार्दिक अभिनंदन। माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  का बारंबार आभार जिन्होंने स्वच्छता के संकल्प पर हमेशा हमारा मार्गदर्शन किया।
 
उन्होंने कहा कि  बधाइयां। शुभकामनाएं। अभिनंदन। मुझे स्वच्छता के शिखर पर सुशोभित इंदौर पर गर्व है , मुझे इंदौर की जनता पर गर्व है। स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 में इंदौर को देश का सबसे स्वच्छ शहर होने का गौरव प्राप्त करने पर देवतुल्य जनता, समस्त जनप्रतिनिधियों एवं टीम एमपी के सभी सदस्यों को हार्दिक बधाई। 
webdunia
कमलनाथ ने भी दी बधाई : पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने ट्वीट किया कि  स्वच्छता सर्वेक्षण-2022 में 100 से अधिक शहरों वाले राज्यों की श्रेणी में सबसे स्वच्छ राज्य बनने का गौरव हासिल करने पर मध्य प्रदेश की जागरूक जनता को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। मध्य प्रदेश के सफाई मित्र इसके असली हक़दार है, जिनकी रात-दिन की मेहनत के बतौर प्रदेश ने यह मुकाम हासिल किया। हम सभी के लिए गौरव का क्षण है कि स्वच्छता सर्वेक्षण -2022 में मध्य प्रदेश का इंदौर शहर सिक्सर लगाकर लगातार छठवीं बार स्वच्छता में देश में प्रथम आया है।
 
उन्होंने लिखा- इस उपलब्धि के लिए मैं इंदौर की जनता के जज्बे एवं समर्पण को प्रणाम करता हूँ, नमन करता हूँ, उन्हें बधाई देता हूं। स्वच्छ सर्वेक्षण का सातवां संस्करण स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) की प्रगति का अध्ययन करने और विभिन्न स्वच्छता मानकों के आधार पर शहरी स्थानीय निकायों (यूएलबी) को रैंक देने के लिए आयोजित किया गया था।  Edited by Sudhir Sharma

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

पश्चिम बंगाल में भाजपा नहीं करेगी 'दुर्गा पूजा' का आयोजन, बताया यह कारण...