Publish Date: Tue, 28 Feb 2017 (14:31 IST)
Updated Date: Tue, 28 Feb 2017 (14:46 IST)
मुंबई। वाइस एडमिरल गिरीश लूथरा ने बताया कि भारतीय नौसेना के बेड़े में दूसरे विमान वाहक पोत आईएनएस विराट को छह मार्च को सेवा से हटा दिया जाएगा।
पश्चिमी नौसेना कमान के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ ने बताया कि आईएनएस विराट उन्नत किस्म का दूसरा विमान वाहक पोत है जिसने भारतीय नौसेना में 30 वर्ष तक सेवा दी है और इससे पहले उसने ब्रिटेन के रॉयल नेवी में 27 वर्षों तक सेवा दी।
उन्होंने कहा, आईएनएस विराट को सेवा से हटाए जाने के बाद हमारे पास दो विमान वाहक पोत कम हो जाएंगे क्योंकि आईएनएस विक्रांत को पहले ही सेवा से हटाया जा चुका है।
एचएमएस हर्मीस के नाम से पहचाने जाने वाला पोत 1959 से रॉयल नेवी की सेवा में था। 1980 के दशक में भारतीय नौसेना ने इसे साढ़े छह करोड़ डॉलर में खरीदा था और 12 मई 1987 को सेवा में शामिल किया।
पश्चिमी नौसेना कमान की तरफ से जारी आधिकारिक विग्यप्ति में बताया गया कि यह इतिहास में सबसे ज्यादा सेवा देने वाला पोत है।
(सभी चित्र : गिरीश श्रीवास्तव, मुंबई)
webdunia
Publish Date: Tue, 28 Feb 2017 (14:31 IST)
Updated Date: Tue, 28 Feb 2017 (14:46 IST)