Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

इसरो को बड़ी सफलता, LVM3 रॉकेट से एक साथ 36 सैटेलाइट लांच

हमें फॉलो करें इसरो को बड़ी सफलता, LVM3 रॉकेट से एक साथ 36 सैटेलाइट लांच
, रविवार, 26 मार्च 2023 (09:29 IST)
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने श्री हरिकोटा के सतीश धवन स्पेस सेंटर से लो-अर्थ ऑर्बिट सैटेलाइट संचार कंपनी वनवेब के साथ मिलकर 36 सैटेलाइटों को लॉन्च किया। इसे इसरो के लिए बड़ी सफलता माना जा रहा है।
 
आज सुबह नौ बजे 43.5 मीटर लंबे रॉकेट LVM3 से इन उपग्रहों को सफलतापूवर्क प्रक्षेपित किया गया। इसरो के लिए 2023 का यह दूसरा प्रक्षेपण है।
 
ब्रिटेन की नेटवर्क एक्सेस एसोसिएट्स लिमिटेड (वनवेब ग्रुप कंपनी) ने पृथ्वी की निचली कक्षा में 72 सैटेलाइट्स प्रक्षेपित करने के लिए इसरो की कमर्शियल यूनिट न्यूस्पेस इंडिया लिमिटेड के साथ एक करार किया है। इस करार के तहत यह वनवेब के लिए दूसरा प्रक्षेपण था। वनवेब ग्रुप कंपनी के लिए पहले 36 उपग्रह 23 अक्टूबर 2022 को प्रक्षेपित किए गए थे।

भारती एंटरप्राइसेस वनवेब समूह में बड़ी निवेशक है। वनवेब अंतरिक्ष से संचालित एक वैश्विक संचार नेटवर्क है जो सरकारों एवं उद्योगों को सम्पर्क की सुविधा मुहैया कराता है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

राजघाट पहुंचीं प्रियंका गांधी, राहुल के समर्थन में कांग्रेस का प्रदर्शन (live updates)