Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

2021 में ISRO की पहली लांचिंग, 19 उपग्रहों के साथ अंतरिक्ष में भेजी भगवद्गीता और PM मोदी की फोटो

Advertiesment
हमें फॉलो करें 2021 में ISRO की पहली लांचिंग, 19 उपग्रहों के साथ अंतरिक्ष में भेजी भगवद्गीता और PM मोदी की फोटो
, रविवार, 28 फ़रवरी 2021 (10:29 IST)
बेंगलुरु। भारत ने रविवार को श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से पीएसएलवी- सी51 लांच किया। यह 2021 में इसरो की पहली लांचिंग है। इस मिशन के लिए उल्टी गिनती शनिवार सुबह आठ बजकर 54 मिनट पर शुरू हुई थी।
 
पीएसएलवी-सी51 पीएसएलवी का 53वां मिशन है। इस रॉकेट के जरिए ब्राजील के अमेजोनिया-1 उपग्रह के साथ 18 अन्य उपग्रह भी अंतरिक्ष में भेजे गए।
 
इन उपग्रहों में चेन्नई की स्पेस किड्ज़ इंडिया का सतीश धवन एसएटी (एसडी एसएटी) शामिल है। इस अंतरिक्ष यान के शीर्ष पैनल पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर उकेरी गई है। यह प्रधानमंत्री की आत्मानिर्भर पहल और अंतरिक्ष निजीकरण के लिए एकजुटता और आभार व्यक्त करने के लिए है। एसकेआई एसडी कार्ड में 'भगवद गीता' भी भेज रहा है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

अमिताभ बच्चन की तबीयत बिगड़ी, होगी सर्जरी