Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

ISRO ने Chandrayaan 2 को लेकर किया Tweet, देशवासियों को कहा- Thank you

Advertiesment
हमें फॉलो करें ISRO ने Chandrayaan 2 को लेकर किया Tweet, देशवासियों को कहा- Thank you
, बुधवार, 18 सितम्बर 2019 (11:00 IST)
बेंगलुरु। देश के दूसरे चंद्र अभियान 'चंद्रयान 2' के लैंडर के साथ संपर्क टूटने के बाद मिले समर्थन पर इसरो ने मंगलवार को सभी देशवासियों का शुक्रिया अदा किया। 7 सितंबर को चंद्रमा की सतह पर पहुंचने के कुछ ही मिनट पहले इसरो का लैंडर से संपर्क टूट गया था।

webdunia
इसरो ने ट्वीट किया कि 'हमारे साथ खड़े रहने के लिए आपका शुक्रिया।' हम दुनियाभर में सभी भारतीयों की आशाओं और सपनों को पूरा करने की कोशिश करते रहेंगे। इसरो ने कहा कि 'हमें प्रेरित करने के लिए शुक्रिया।'

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

PAK बैट कमांडो और आतंकी कर रहे थे भारत में घुसपैठ की कोशिश, सेना ने ग्रेनेड से मार गिराया