Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

चंद्रयान 2 पर ISRO का बड़ा बयान, विक्रम सुरक्षित, उम्मीदें बरकरार

Advertiesment
हमें फॉलो करें चंद्रयान 2 पर ISRO का बड़ा बयान, विक्रम सुरक्षित, उम्मीदें बरकरार
, सोमवार, 9 सितम्बर 2019 (14:13 IST)
नई दिल्ली। चंद्रयान 2 को लेकर इसरो ने बड़ा और उम्मीदों से भरा बयान दिया है। इसरो के मुताबिक अभी उम्मीदें टूटी नहीं हैं। लैंडर से संपर्क करने की कोशिशें जारी हैं।
इसरो ने कहा कि लैंडर विक्रम टूटा नहीं है, वह पूरी तरह सुरक्षित। लैंडर से संपर्क करने की कोशिशें की जा रही हैं। इसरो ने कहा कि हमने अभी उम्मीदें नहीं छोड़ी हैं।
उल्लेखनीय है कि इससे पहले रविवार को इसरो प्रमुख सिवन ने कहा कि ऑर्बिटर ने लैंडर विक्रम का पता लगा लिया है। हालांकि अभी विक्रम से संपर्क नहीं हो पाया है। विक्रम से कनेक्ट होने की कोशिश की जा रही है। सिवन ने कहा कि हमें नहीं पता की ‘हार्ड लैंडिंग’ के कारण ‘विक्रम’ मॉड्यूल को नुकसान पहुंचा है या नहीं।
 
शनिवार तड़के सॉफ्ट लैंडिंग के दौरान चांद की सतह से 2.1 किमी की ऊंचाई पर लैंडर विक्रम अपने तय रास्ते से भटक गया था और इसरो से इसका संपर्क टूट गया था। अगले 14 दिनों में विक्रम लैंडर से संपर्क स्थापित करने की कोशिश की जाएगी।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

SBI का बड़ा कदम, सस्ता होगा लोन, जमा पर होगा नुकसान