Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

जयराम रमेश ने साधा BJP पर निशाना, अन्याय के खिलाफ निकाली जा रही न्याय यात्रा

हमें फॉलो करें Jairam Ramesh

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

इंफाल , शनिवार, 13 जनवरी 2024 (19:19 IST)
  • प्रधानमंत्री अमृतकाल के सुनहरे सपने दिखा रहे
  • पिछले 10 साल अन्याय काल निकले
  • यह वैचारिक यात्रा है, चुनावी यात्रा नहीं
Jairam Ramesh targeted BJP : कांग्रेस ने अपनी 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' की शुरुआत से एक दिन पहले शनिवार को दावा किया कि यह यात्रा चुनावी नहीं, बल्कि वैचारिक यात्रा है तथा यह पिछले 10 साल के 'अन्याय काल' के खिलाफ निकाली जा रही है। उन्होंने कहा कि आज देश के सामने एक ऐसी विचारधारा की चुनौती है जो ध्रुवीकरण, अमीरों को और अमीर बनाने तथा राजनीतिक तानाशाही में विश्वास करती है।
 
पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए यह भी कहा कि आज देश के सामने एक ऐसी विचारधारा की चुनौती है जो ध्रुवीकरण, अमीरों को और अमीर बनाने तथा राजनीतिक तानाशाही में विश्वास करती है। कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि देश में अब लोकतंत्र कम, 'एक तंत्र' ज्यादा है। पहले कांग्रेस ने 'भारत जोड़ो यात्रा' निकाली थी जो देश की राजनीति के लिए परिवर्तनकारी क्षण लेकर आई, पहला कदम 'भारत जोड़ो यात्रा' था और दूसरा कदम 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' है।
 
रमेश ने दावा किया, आजकल प्रधानमंत्री देश को अमृतकाल के सुनहरे सपने दिखा रहे हैं, जबकि हकीकत यह है कि पिछले 10 साल अन्याय काल निकले। अन्याय काल की कोई बात नहीं होती, सिर्फ अमृतकाल की बड़ी-बड़ी बातें होती हैं। उनका कहना था कि यह यात्रा सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक अन्याय के खिलाफ है।
 
रमेश ने कहा, संविधान की बुनियाद न्याय है, इसलिए 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' निकाली जा रही है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि यह एक राजनीतिक पार्टी की यात्रा है, लेकिन यह वैचारिक यात्रा है, चुनावी यात्रा नहीं है। कांग्रेस महासचिव रमेश ने कहा, आज सबसे बड़ी चुनौती यह है कि हम एक ऐसी विचारधारा का सामना कर रहे हैं जो ध्रुवीकरण करने वाली, अमीरों को और अमीर बनाने की बात करने वाली है तथा राजनीतिक तानाशाही में विश्वास करती है।
उन्होंने आरोप लगाया, आज संविधान और संसद को नजरअंदाज किया जा रहा है। आज लोकतंत्र कम, एक तंत्र ज्यादा है। यह एक ही व्यक्ति का तंत्र है। कांग्रेस रविवार से राहुल गांधी के नेतृत्व में मणिपुर से 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' शुरू करेगी जिसके जरिए उसका प्रयास होगा कि लोकसभा चुनाव में बेरोजगारी, महंगाई और सामाजिक न्याय से जुड़े मुद्दों को विमर्श के केंद्रबिंदु में लाए जाए।
यह यात्रा 14 जनवरी को मणिपुर की राजधानी इंफाल के निकट थोबल से शुरू होगी और मार्च के तीसरे सप्ताह में मुंबई में इसका समापन होगा। कांग्रेस का कहना है कि लोकसभा चुनाव से पहले निकाली जा रही यह यात्रा 67 दिन में 15 राज्यों और 110 जिलों से होकर गुजरेगी। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour 


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

cream के डिब्बी में महिला ने छुपाया 34 लाख सोना, कोचिन एयरपोर्ट का मामला, देखें वीडियो