Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

पाकिस्तान ने फिर से किया संघर्षविराम का उल्लंघन

हमें फॉलो करें पाकिस्तान ने फिर से किया संघर्षविराम का उल्लंघन
जम्मू , शुक्रवार, 30 सितम्बर 2016 (12:27 IST)
जम्मू। पाकिस्तानी सैनिकों ने जम्मू-कश्मीर के अखनूर जिले में नियंत्रण रेखा पर फिर से युद्धविराम का उल्लंघन करते हुए गोलीबारी की।

 
पाकिस्तान ने सितंबर माह के दौरान यह 5वीं बार संघर्षविराम का उल्लंघन किया है, जबकि पिछले 36 घंटों में यह तीसरा संघर्षविराम उल्लंघन है। जम्मू के उपायुक्त सिमरनदीप सिंह ने कहा कि पाकिस्तान की ओर से रात को नियंत्रण रेखा में जम्मू जिले के पल्लनवाला, चपरियाल और समनाम इलाकों में छोटे हथियारों से गोलीबारी की गई। उन्होंने बताया कि यह गोलीबारी रात करीब 12.30 बजे शुरू की गई, जबकि देर रात 1.30 बजे समाप्त हो गई।
 
उन्होंने बताया कि इस गोलीबारी में कोई भी हताहत अथवा घायल नहीं हुआ है। पाकिस्तानी सैनिकों ने गुरुवार को मेंढर क्षेत्र के बोलनोई इलाके में गोलीबारी की थी। पाकिस्तानी सेना ने इससे पहले 28 सितंबर को संघर्षविराम का उल्लंघन करते हुए नियंत्रण रेखा में पुंछ सेक्टर के सब्जियान इलाके में भारतीय सेना चौकियों को निशाना बनाकर गोलीबारी की थी।
 
इससे पहले 6 सितंबर को भी पाकिस्तानी सैनिकों ने पुंछ सेक्टर में सेना की चौकियों पर गोलीबारी की थी। 2 सितंबर को पाकिस्तानी सैनिकों ने संघर्षविराम का उल्लंघन करते हुए अखनूर सेक्टर में सेना की चौकियों पर गोलबारी की थी।
 
अधिकारी ने बताया कि पिछले साल पाकिस्तान की ओर से सीमा पार गोलीबारी करने की 405 घटनाओं में 16 नागरिकों की मौत हो गई थी और 71 लोग घायल हुए थे। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

आतंकियों के सफाए के बाद ही पिया पानी नरेन्द्र मोदी ने