Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

पुंछ में गोलीबारी, 2 जवान घायल

Advertiesment
हमें फॉलो करें पुंछ में गोलीबारी, 2 जवान घायल
, शनिवार, 28 अक्टूबर 2017 (17:47 IST)
जम्मू। जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में शनिवार को नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास संदिग्ध गतिविधियां देखी गईं जिसमें हुई गोलीबारी में सेना के 2 जवान घायल हो गए। घटना तर्कुंदी क्षेत्र में एलओसी से सटे अग्रिम इलाकों में हुई।
 
अधिकारी ने कहा कि हमें रिपोर्ट मिली है कि यह दुर्घटनावश चली गोली के चलते हुई थी। अधिकारी ने कहा कि अभी आगे की जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है। उन्होंने बताया कि घायल जवानों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

भारत ने अमेरिका के सामने उठाया एच-1बी वीजा मुद्दा : सुरेश प्रभु