khatu shyam baba

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

उत्तरी कश्मीर में मारे गए घुसपैठिए का शव बरामद

Advertiesment
Jammu-Kashmir
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में उरी के रामपुर सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास आज तलाशी अभियान में एक घुसपैठिए का शव बरामद किया गया, जो 27 जुलाई को सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में मारा गया था। 
         
रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता कर्नल राजेश कालिया ने यूनीवार्ता को बताया कि सतर्क सुरक्षा बलों ने 27 जुलाई को नियंत्रण रेखा के पास पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर से घुसपैठ की कोशिश को विफल करते हुए आतंकवादी को मार गिराया था। 
 
उन्होंने बताया कि सुरक्षा बलों ने जंगल के भीतर दुर्गम इलाकों में तलाशी अभियान चलाकर आतंकवादी का शव बरामद किया।  
        
कर्नल कालिया ने बताया कि आतंकवादी के शव के पास एक एके 47 राइफल और भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद किया गया। उन्होंने बताया कि रामपुर सेक्टर में यह पिछले एक माह में घुसपैठ की चौथी कोशिश है जिसे विफल किया गया है। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सरदार सरोवर मुद्दे पर याचिका सुनेंगे मुख्य न्यायाधीश